
वॉशिंगटन। हर कोई लंबी जिंदगी जीना चाहता है। ऐसे में साउथ कैरोलिना की रहने वाली 102 साल की एक महिला ने अपनी लंबी उम्र का राज खोल दिया है।
साउथ कैरोलिना की रहने वाली मिल्ड्रेड बोवर्स कहती हैं कि रोज शाम को चार बजे एक ग्लास ठंडी बियर उनकी लंबी उम्र का रहस्य है। वह 31 अगस्त को अपनी जिंदगी के 103 साल पूरे करने जा रही हैं। अपने परिवार में नौवीं लड़की रहीं बोवर्स ने ग्रेट डिप्रेशन के दौर को देखा है।
'2020 ओलिंपिक में मिल सकते हैं 10 मेडल, मोदीजी खर्च करें 480 करोड़ रुपए'
उन्होंने दो शादियां की थीं, लेकिन अब उनके दोनों पति इस दुनिया में नहीं हैं। अपनी लंबी उम्र का राज वह बियर को देती हैं। इसके साथ ही वह कहती हैं कि यह सब जीन्स में होता है। मैं इसलिए अच्छा महसूस करती हूं क्योंकि मेरा स्वास्थ्य अच्छा है।
डॉक्टरों के कहने पर मैं एक बियर लेती हूं। अन्य बुजुर्ग लोग उनकी सलाह मानें या नहीं, लेकिन वह डेली बियर पीती हैं। वह कहती हैं कि कुछ लोग चाय पसंद नहीं करते हैं तो कुछ कॉफी नहीं पीते हैं। मगर, मैं चाहती हूं कि लोग जो चाहते हैं, उसे जरूर पीएं।