• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी के 19 आतंकी गिरफ्तार,द छापेमारी के दौरान 15 अन्य आतंकी फरार

आतंकियों ने कई संगठनों को बांग्लादेश की सरकार को अपदस्थ करने का मन बना लिया था और इसके लिए कई संगठनों को भी भड़काया था।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 28 Jul 2021 04:10:28 PM (IST)Updated Date: Wed, 28 Jul 2021 04:13:55 PM (IST)
बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी के 19 आतंकी गिरफ्तार,द छापेमारी के दौरान 15 अन्य आतंकी फरार

बांग्लादेश के चिटोग्राम शहर से पुलिस ने आतंकी संगठन जमात-ए-इस्लामी और उसकी छात्र इकाई इस्लामी छात्र शिबिर के 19 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। बांग्लादेश की पुलिस के अनुसार सोमवार की रात को अदुरपारा की मजार गली में स्थित रंगुनिया बिल्डिंग के एक घर से यह गिरफ्तारियां हुईं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आतंकियों ने कई संगठनों को बांग्लादेश की सरकार को अपदस्थ करने का मन बना लिया था और इसके लिए कई संगठनों को भी भड़काया था। इसके लिए उन्होंने ढाका-चिटगांव और कोक्स बाजार-चिटगांव हाईवे पर कई महत्वपूर्ण स्थानों और सरकारी संस्थानों को तबाह करने का भी प्रयास किया है। चंदगांव पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी राजेश बरुआ ने बताया कि एक खुफिया जानकारी के आधार पर उस मकान पर छापेमारी की गई थी। लेकिन इस दौरान 15 अन्य आतंकी भागने में कामयाब हो गए। उनकी धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली है कि विभिन्न स्थानों पर ऐसी गुपचुप गतिविधियां चल रही हैं।

खासकर वार्ड आधारित जगहों पर युद्ध अपराध से जुड़े आतंकी इस्लाम के नाम पर अपनी साजिशों को अंजाम दे रहे हैं और निर्दोष लोगों को ब्लैकमेल करके अपना काम करा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने उदारवादी आवामी लीग सरकार और 1971 में जमात-ए-इस्लामी के युद्ध अपराधियों जैसे मातुर रहमान निजामी, अब्दुल कादेर मोल्लाह आदि के फांसी पर चढ़ाए जाने का विरोध करने की साजिशों से भी पर्दा हटाया है।