
Israel Hamas War News: इजरायल और हमास के बीच युद्ध का आठवां दिन है। सात अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर आतंकी हमला किया था। उसके बाद इजरायल ने युद्ध का ऐलान कर दिया था। इजरायल अब गाजा पर लगातार हमले कर रहा है। इजरायल के हवाई हमलों से वैस्ट बैंक और गाजा पट्टी में कुल मिलाकर 2 हजार 269 फलस्तीनी मरे हैं और 9 हजार 814 के लगभग घायल बताए जा रहे हैं।
इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इजरायल की सेना गाजा के अंदर घुसी है। सेना हमास आतंकियों के बुनियादी ढांचे को खत्म करने के लिए छापा मारा है। इस छापा मार कार्रवाई में सेना कुछ सबूत भी मिले हैं, जिनसे बंधकों का पता लगाने में मदद मिलेगी।
इजरायल डिफेंस फोर्स ने गाजा में हमास ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी रखे हैं। वह एंटी टैंक मिसाइल लॉन्चरों से हमला कर रहा है। इजरायल डिफेंस फोर्स ने एक वीडिया भी सोशल मीडिया एकाउंड एक्स पर डाला है। वीडियो में दिख रहा है कि आईडीएफ ने रॉकेट से हमला कर हमास की चौकियों को निशाना बना रहा है।