
लीमा। आपको शायद यकीन न हो, लेकिन यह सच है। पेरू में रहने वाली पांच साल की लड़की मां बन चुकी है। साल 1939 में लीना मदीना नामक एक लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया था।
उस वक्त उसकी उम्र महज 5 साल थी। इसे चिकित्सा चमत्कार माना जा सकता है। लीना परविलिएन गांव में रहती थी, जो पहाड़ों पर 7,400 फुट पर बसा देश का सबसे गरीब क्षेत्र था।
पहले लड़की के माता-पिता ने सोचा था कि उनकी बेटी के पेट में एक बड़ा ट्यूमर है। मगर, पेरू के पिस्को में डॉक्टरों द्वारा की गई जांच में पता चला कि वह आठ महीने की गर्भवती है। यह भी पता चला कि महज ढ़ाई साल की उम्र में उसका मासिक धर्म शुरू हो चुका था।
दक्षिणी रूस में 'ब्राइडल किडनैपिंग', सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
लीना ने छह पाउंड वजन के लड़के को जन्म दिया, जिसका नाम उसने गेरार्डो रखा। लीना के पिता को अनाचार और बलात्कार के संदेह में पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन सबूत की कमी के कारण उन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
लीना का बच्चा 10 साल की उम्र तक लीना को अपनी बहन मानता रहा। हालांकि, बाद में उसे सच्चाई बता दी गई। वह 40 साल की उम्र तक जीवित रहा था।