
मोंटगोमरी। जहां पुलिस मैरीलैंड गेम स्टॉप पर लूट मचाने वाले लुटेरों को ढूं रही है, वहीं उन्हें बहादुरी से रोकने का प्रयास करने वाले 7 साल के बच्चे की भारी प्रशंसा हो रही है। मोंटगोमरी पुलिस डिपार्टमेंट ने 20 मई को हुई एक लूट का फुटेज जारी किया है।
पुलिस के मुताबिक मास्क पहने दो लुटेरे बंदूक थामें वीडियो गेम स्टोर में प्रवेश करते हैं और खरीदारों को काउंटर के पास दीवार से चिपक कर खड़े हो जाने का आदेश देते हैं। जब वह बच्चे के पास से गुजरते हैं तो यह 7 साल का बच्चा एक्शन में आ जाता है और एक लुटेरे को घूंसा मार देता है। हालांकि लुटेरा बच्चे को खींचकर काउंटर के पीछे ला देता है। ये लुटेरे पैसे और सामान लेकर फरार हो जाते हैं।
इस लूट में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन इस बच्चे के पेरेंट्स अभी भी सदमें में हैं। लड़के के पिता के मुताबिक ' वह वाकई डरावरा नजारा था। आप कभी भी इस तरह की चीजों के लिए तैयार नहीं होते हैं।