
बगदाद। आईएस आतंकियों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी है। बताया गया है कि उत्तरी इराक में आईएस के आतंकियों ने नौ वर्ष की एक लड़की को गुलाम बनाया, फिर दस आतंकियों ने उसके साथ रेप कर नाबालिग बच्ची को प्रेग्नेंट कर दिया।
बताया गया है कि पीड़ित यजीदी लड़की दरिंदे आतंकियों के चंगुल में लगभग एक साल फंसी रही। इस यजीदी लड़की के साथ वहां कई अल्पसंख्यक महिलाएं और लड़कियों को यौन गुलाम के तौर पर बंधक बनाकर रखा गया था। गौरतलब है कि कुछ हफ्तों पहले लगभग 200 महिलाओं और लड़कियों को इन आतंकियों के चंगुल से मुक्त कराया गया। पिछले साल जून में आईएस आतंकियों ने इन्हें बंधक बना लिया था।
यजीदी गांव पर हमला कर आतंकियों द्वारा बंधक बनाए गए हजारों लोगों में से लगभग 100 लोग उनके चंगुल से निकलने में सफल रहे इनमें नौ साल की पीड़ित लड़की भी शामिल थी। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक फिलहाल नौ साल की पीड़ित लड़की को जर्मनी के कुर्दिश संस्थान ने अपने संरक्षण में ले लिया है और उसकी देखरेख कर रही है।