
जिम में वर्कआउट करते समय आपने कभी सोचा होगा कि ये ट्रेडमिल जिम से बाहर ले जाएं और एक्सरसाइज करते हुए प्रकृति का आनंद भी ले पाएं। कुछ ऐसा ही अनुभव देने के लिए दुनिया की पहली ट्रेडमिल का आविष्कार हुआ जो कि बाइक और ट्रेडमिल दोनों का काम करता है।
यानी अब आप अगर अपने ऑफिस जा रहे हैं तो आप ड्राइव करने के साथ वॉक भी कर पाएंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इस व्हीकल में एक छोटी इलेक्ट्रिक मोटर होती है। बाइक सीट की बजाएं इसमें ट्रेडमिल होता है। जब आप ट्रेडमिल पर आगे चलते हैं तो ट्रेडमिल पीछे की तरफ जाता है और इलेक्ट्रिक मोटर अपने आप एक्टिवेट हो जाती है। इसमें ब्रेक भी होता है। जैसे आप ब्रेक दबाते हो, मोटर तुरंत बंद हो जाती है और ट्रेडमिल और व्हीकल बंद हो जाता है। जब आप उतार की तरफ जाते हैं, तो मोटर इस उतार को समझ जाता है और अपने आप काम करना बंद कर देता है।
पापा के घर आते ही ये हो जाता है बच्चों का हाल
नीदरलैंड के ब्रुइन ने इसे तैयार किया है और इसे बिक्री के लिए हाल ही में उपलब्ध कराया है। इस वीडियो को फेसबुक पर 1 करोड़ 8 लाख ज्यादा लोगों ने देख लिया है।