
बीजिंग। शेर और बाघ दोनों ही खतरनाक जीव है और अगर दोनों में एक ही अगर किसी पर हमला कर दें तो बचना नामुमकिन है। लेकिन अगर ये दोनों ही साथ में किसी को शिकार बना दें तो फिर क्या हाल होगा इसकी कल्पना की जा सकती है। एक घोड़े के साथ कुछ ऐसा ही हुआ लेकिन उसकी किस्मत इतनी अच्छी थी कि दोनों के एक साथ हमले करने के बावजूद वह बच गया।
हुआ यूं कि चीन के एक सर्कस में रिहर्सल चल रही थी। तब रिंग में शेर और बाघ दोनों ने एक घोड़े पर हमला कर दिया। जैसे ही हमला हुआ क्रू के लोगों ने घोड़े को बचाने की खूब कोशिश की। इस वीडियो को रिंग के पास खड़े एक शख्स ने शूट किया है। जू के कर्मचारी के मुताबिक यह सामान्य बात है कि शेर और बाघ दोनों बेहद खूंखार होते हैं और घोड़ा शांत स्वभाव का होता है। हम क्रू मेंबर्स को इन सब चीजों से निपटना होता है। कई क्रू मेंबर्स तो जान जोखिम कर जानवरों के बीच में आते हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेर घोड़े को पकड़ लेता है और फिर बाघ भी हमला करने आ जाता है। रिंग के अंदर मौजूद दो क्रू मेंबर्स हैं घोड़े को बचाने की कोशिश करते हैं। वे शेर व बाघ को मारकर भगाने की कोशिश करते है। घोड़ा आखिरकार बच जाता है, हालांकि उसे कुछ चोटें जरूर आई।