
वॉशिंगटन। भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों उरी हमले और उसकी प्रतिक्रिया में हुए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद तनाव बरकरार है। एक धड़ा शांति की अपील कर रहा है, तो दूसरे धड़े से द्वेषपूर्ण बयान दिए जा रहे हैं। ऐसे में हंसी-मजाक और खाना इस तनाव को कम करने का बेहतरीन तरीका है।
पाकिस्तान का एक कैफे इस काम में माहिर है। पॉपुलर फूड चेन 'स्टार बक्स' के नाम का मजाक बनाते हुए इस कैफे का नाम सत्तार बक्श रखा गया है। जैसा कैफे का नाम है, वैसे ही यहां अजीबो-गरीब नाम वाली लजीज खाने-पीने की चीजें मिलती हैं।
साइकिलें हो रही थीं डैमेज, कंपनी ने किए ऐसा काम पढ़कर हैरान हो जाएंगे आप
यहां इन दिनों LOC Pizza काफी हिट हो रहा है, जिसमें आधे हिस्से में बीफ और आधे हिस्से में वेजिटेरियन फ्लेवर दिया गया है। खाने के नाम में मजाक का यह दौर यहीं तक सीमित नहीं है।
एक अन्य पिज्जा का नाम 'दहशतगर्द स्पाइसी पिज्जा' और बर्गर का नाम 'बेशर्म टॉपलेस बर्गर' है। यह कैफे बेहद कम समय में ही खासा लोकप्रिय हो गया है। यहां अच्छे खाने के साथ ही लोग मजाकिया अप्रोच के लिए आते हैं।