• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक के कटास राज मंदिर से भगवान राम, हनुमान की प्रतिमा गायब

पाकिस्तानी पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में ऐतिहासिक कटास राज मंदिर परिसर से भगवान राम और हनुमान की प्रतिमा गायब है।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 12 Dec 2017 07:12:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 Dec 2017 10:23:22 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पाक के कटास राज मंदिर से भगवान राम, हनुमान की प्रतिमा गायब

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में ऐतिहासिक कटास राज मंदिर परिसर से भगवान राम और हनुमान की प्रतिमा गायब है। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिमा गायब होने पर चिंता जताई है। मंदिर परिसर में स्थित पवित्र सरोवर के सूखने पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वयं संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू की।

मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार ने कहा, 'क्या अधिकारियों के पास प्रतिमाएं हैं या उन्होंने कहीं और विस्थापित कर दिया है?' जस्टिस निसार ने कटास राज मंदिर का सरोवर सूखने से संबंधित मीडिया रिपोर्ट के आधार पर सुनवाई शुरू की है।


मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि नजदीक की सीमेंट फैक्ट्रियां नलकूपों के जरिये पानी का दोहन कर रही हैं। इससे जलस्तर बुरी तरह से नीचे जा रहा है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस निसार की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने इलाके में सीमेंट फैक्ट्रियों को विनाशकारी बताया।

पीठ ने मंदिर के समीप स्थित फैक्ट्रियों का नाम बताने की मांग की। पंजाब सरकार के वकील ने अदालत को बताया कि मंदिर के पास बेस्ट वे सीमेंट फैक्ट्री चकवाल, गरीब वॉल फैक्ट्री और डीजी खान सीमेंट हैं। इवैक्यूई ट्रस्ट प्रापर्टी बोर्ड के वकील ने पूर्व चेयरमैन आसिफ हाशिमी को मौजूदा स्थिति के लिए जवाबदेह ठहराया।

उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में लाखों रुपये कमाने के बाद वह देश से फरार हो गए। इसके जवाब में जस्टिस निसार ने पूछा कि अभी तक उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है। अदालत ने पंजाब के गृह सचिव और विदेश सचिव को जवाब देने के लिए तलब किया है। इसके बाद पीठ ने बुधवार तक सुनवाई टाल दी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।