
काबुल। अफगानिस्तान की एक लड़की ने दावा किया है कि पुलिस कमिश्नर ने उसके साथ बलात्कार किया है। उसने बताया कि वह बलात्कार की घटना की रिपोर्ट कराने के लिए पुलिस स्टेशन गई थी।
रायटर द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार 18 साल की लड़की का इस साल की शुरुआत में उत्तरी अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत से उसके घर से अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद में दो पुरुषों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने बताया कि जब वह मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अपने पिता के साथ पुलिस थाने गई थी।
लड़की ने बताया कि पुलिस कमिश्नर अकरम जारेह ने उसके पिता को बाहर इंतजार करने के लिए कहा और मुझे अपने कार्यालय में ले गया। वहां ले जाकर उसने भी मेरे साथ रेप किया। इसके बाद में अकरम ने लड़की को मुंह बंद रखने की धमकी दी नहीं। ऐसा नहीं करने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी थी।
प्रसव पीड़ा सहने से नहीं होता है कोई लाभ
अफगानिस्तान में महिला पुलिस अधिकारियों की कमी के कारण देश में बलात्कार के ज्यादातर मामले दर्ज ही नहीं हो पाते हैं। शोध से पता चलता हर दस में से आठ महिलाओं के साथ किसी न किसी तरीके से शारीरिक या यौन दुर्व्यवहार होता है। हालांकि, इसके बावजूद भी महज कुछ हजार घटनाओं की ही रिपोर्ट दर्ज हो पाती है।
मानवाधिकार संगठन ऑक्सफेम के अनुसार रेप के मामले की सूचना देने के बाद शायद ही कभी उन मामलों को ठीक से संभाला जाता है। ऐसे मामलों में आगे भी शोषण होता है। इस मामले पुलिस कमिश्नर अकरम ने किसी भी गलत काम को करने से इनकार किया है।
स्कूल के तीन टीचर्स ने एक दशक तक किया स्टूडेंट्स से रेप
उन्होंने दावा किया कि वह एक ईमानदार अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि मैं 60 साल का हूं और वह मेरी बेटी की तरह है। यह मेरे खिलाफ एक साजिश है। मरियम ने कहा कि जब तक उसे न्याय नहीं मिल जाता तब तक वह राजधानी में ही रहेगी। वहीं, अकरम अभी भी जिले के पुलिस कमिश्नर हैं और एक अन्य बलात्कार के मामले की जांच कर रहे हैं।