
Kabul Airport Video: तालिबान के कब्जे के पहले दिन सोमवार को अफगानिस्तान में अफरातफरी का माहौल रहा। सबसे ज्यादा हालात काबुल में खराब रहा। आज भी यहां हर विदेशी शख्स बाहर जाना चाहता है। यही कारण है कि काबुल एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जमा हो गई है। काबुल एयरपोर्ट पर अभी अमेरिकी सेना का कब्जा है और ये सैनिक की तमाम ऑपरेशन देख रहे हैं, लेकिन भारी भीड़ के कारण हालात बेकाबू हो गए हैं। कोई सुरक्षा जांच नहीं हो रही है। लोग प्लेन में चढ़ने की ऐसे कोशिश कर रहे हैं जैसे कोई ट्रेन का जनरल डिब्बा हो। कुछ लोगों ने टेक ऑफ के दौरान विमान के पहिए से लटक गए और नीचे गिरने से मौत हो गई। ऐसे लोगों के शव छतों पर मिल रहे हैं। नीचे देखिए संबंधित वीडियो। वहीं महिलाओं को लेकर आतंकी संगठन अपने रुख पर कायम है। पहले दिन कई महिला कर्मचारियों को दफ्तर से घर भेज दिया गया और कहा गया कि वे अपनी जगह परिवार के किसी पुरुष को नौकरी पर भेज दें। वहीं काबुल की सड़कों पर जिन विज्ञापनों और पोस्टरों पर महिलाओं की तस्वीरे थीं, उन्हें भी हटा दिया गया या पोत दिया गया। देखिए तस्वीरें
OMG, See how People in kabul hanging/sitting on the landing gear of the aircraft while it takes off.#KabulHasFallen #तालिबान #अफ़ग़ानिस्तान #Afghanistan https://t.co/2D3jwVz6B4
— Amit Prakash (@amit_9798) August 16, 2021
Afghanistan’s tragedy right now in Kabul international airport: Afghan youth on the engine of American plane to leave the country. pic.twitter.com/CoTS8sq9c3
— Muslim Shirzad (@MuslimShirzad) August 16, 2021
Two persons fell from plane after hanging on landing gear near Kabul airport. My prayers are with Kabul. #KabulHasFallen #Kabul #KabulFalls #kabulairport #USAabandonedAfghanistan pic.twitter.com/pOW1Js7gHI
— Mehran (@Mehrantweets_) August 16, 2021
Afghanistan Taliban Timeline
अफगानिस्तान पर एक बार फिर तालिबान का कब्जा हो गया है। राष्ट्रपति अफरफ गनी देश छोड़कर भाग गए हैं। उनकी दलील है कि काबुल में ज्यादा खून-खराबा न हो, इसके लिए वे देश छोड़कर जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब तालिबान सभी को साथ लेकर चलेगा। अफगानिस्तान में ताबिलान ने फिर तब हावी होना शुरू किया जब अमेरिकी सेना ने यहां से रवानागी की घोषणा की। इसके बाद तालिबान के लड़ाकों ने बेखौफ होकर हथियार उठा लिए और आज पूरे अफगानिस्तान पर काबू कर लिया। पढि़ए पूरी टाइम लाइन
#Afghanistan: Total chaos and helplessness at Kabul airport this morning (August 16).pic.twitter.com/16nHRO0RCY
— Ahmer Khan (@ahmermkhan) August 16, 2021
14 अप्रैल, 2021 : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एलान किया कि सैन्य वापसी एक मई से शुरू होकर 11 सितंबर को खत्म होगी। यह तालिबान व अमेरिका के बीच सैन्य वापसी के लिए तय एक मई की आखिरी तिथि का विस्तार तथा सबसे लंबी अमेरिकी लड़ाई के खत्म होने का संकेत था।
04 मई : दक्षिणी हेलमंड प्रांत में तालिबानी आतंकियों ने अफगानी सेना पर बड़ा हमला बोला। आतंकियों ने छह अन्य प्रांतों पर भी हमले किए।
11 मई : देशभर में हिंसा फैल गई और तालिबान ने राजधानी काबुल के बाहरी इलाके में स्थित नेरख जिले पर कब्जा कर लिया।
07 जून : सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि लड़ाई तेज हो गई है और पिछले 24 घंटे में 150 अफगानी सैनिक मारे गए हैं। देश के 34 में से 26 प्रांतों में लड़ाई भीषण होती जा रही है।
22 जून : तालिबानी आतंकियों ने अपने गढ़ दक्षिण से इतर उत्तरी अफगानिस्तान में हमले तेज कर दिए। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के राजनयिक ने बताया कि तालिबानियों ने 370 में से 50 से ज्यादा जिलों पर कब्जा जमा लिया है।
02 जुलाई : अमेरिकी सेना ने बागराम एयर बेस स्थित अपने मुख्य सैन्य अड्डे को खाली कर दिया। काबुल के करीब स्थित इस सैन्य अड्डे के खाली करने के साथ ही अमेरिका की सीधी संलिप्तता खत्म हो गई।
05 जुलाई : तालिबान ने अफगानिस्तान सरकार को अगस्त तक लिखित शांति प्रस्ताव देने की बात कही।
21 जुलाई : अमेरिका के वरिष्ठ जनरल ने बताया कि तालिबानी आतंकियों ने देश के लगभग आधे जिलों पर कब्जा कर लिया है।
25 जुलाई : अमेरिका ने आने वाले हफ्तों में अफगानिस्तान को मदद जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि तालिबान से मुकाबले के लिए वह हवाई हमले तेज करेगा।
26 जुलाई : संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि मई व जून के दौरान करीब 2,400 नागरिक मारे गए या घायल हुए हैं। यह वर्ष 2009 के बाद उन महीनों की सबसे बड़ी संख्या है।
06 अगस्त : देश के दक्षिण में स्थित जारंज पहला प्रांतीय राजधानी रहा, जिस पर तालिबानियों ने वर्षों में कब्जा जमाया। इसके बाद उत्तर में स्थित कुंदुज समेत कई प्रांतीय राजधानियों पर पर तालिबान काबिज होता चला गया।
13 अगस्त : कंधार समेत चार प्रांतीय राजधानियों पर तालिबान काबिज हो गया। हेरात पर कब्जा करते हुए तालिबान के खिलाफ लड़ने वाले प्रमुख कमांडर मुहम्मद इस्माइल खान को बंदी बना लिया गया।
14 अगस्त : तालिबान ने हल्की झड़प के बाद उत्तर के प्रमुख शहर मजार ए शरीफ व काबुल से महज 70 किमी दूर पुल ए आलम पर कब्जा जमा लिया। अमेरिका ने काबुल से अपने नागरिकों की सकुशल वापसी के लिए और सैनिक भेजे। अफगानी राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा कि वह अगला कदम उठाने के लिए स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से बात कर रहे हैं।
15 अगस्त : बिना किसी लड़ाई के तालिबान प्रमुख शहर जलालाबाद पर कब्जा करते हुए राजधानी काबुल में प्रवेश कर गया।
It is chaos at Kabul airport. Planes are taking off and landing and people are running across the runway. pic.twitter.com/kKrg667AQB
— Sowaibah Hanifie (@SowaibahH) August 16, 2021
Latest pictures from Kabul Airport. People are on their own now while the world watches in silence. Only sane advise to Afghan people…RUN pic.twitter.com/RQGw28jFYx
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) August 16, 2021
Kabul airport
— Bruno Maçães (@MacaesBruno) August 15, 2021
At least three people have been killed by Americans at #Kabul airport.
One sided firing is not a "gunfight"
Fixed it. https://t.co/fMAFF62qye
— Asfandyar Bhittani (@BhittaniKhannnn) August 16, 2021
🚨BREAKING🚨
Initial reports of the United States Military firing into a crowd of Afghani citizens in the occupied Kabul Airport appear to be confirmed.pic.twitter.com/JyUan7jSoB
— MintPress News (@MintPressNews) August 16, 2021
CHAOS IN KABUL: Afghans run to airport to flee country
Chaotic scenes were witnessed outside Kabul's airport today as Afghan citizens rushed into the terminal in an attempt to secure a flight and flee Taliban rule. | 📷 Jawad Sukhanyar pic.twitter.com/7huaq8JjiY
— GMA News (@gmanews) August 16, 2021
Three Kabul residents who were trying to leave the country by hiding next to the tire or wing of an American plane, fell on the rooftop of local people. They lost their lives due to the terrible conditions in Kabul. pic.twitter.com/Cj7xXE4vbx
— Tariq Majidi (@TariqMajidi) August 16, 2021