
बीजिंग। चीन के एक गरीब परिवार के आठ साल के एक बच्चे के सिर पर चीन के दूसरे सबसे अमीर और ई-कॉमर्स कंपनी के मालिक जैक मा का हाथ है। जैक मा ने इस बच्चे की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है। यह बच्चा चीन में मिनी जैक मा के नाम से मशहूर हो गया है क्योंकि उसकी शक्ल हूबहू जैक मा की तरह दिखती है।
खुद जैक मा ने वेबियो पोस्ट में यह कहा ' मैंने पहली बार जब इस लड़के को देखा तो मैने सोचा कि मेरे परिवार ने मेरे बचपन की तस्वीर अपलोड कर दी।'
पूर्वी चीन के योंगफांग काउंटी में रहने वाले आठ साल के फैन श्याओक्विन तब रातोंरात इंटरनेट स्टार बन गए थे जब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया था। इस बच्चे का सात सेकेंड का वीडियो यहीं के रहने वाले एक निवासी ने बनाया। बच्चे के इस वीडियो में वह हूबहू जैक मा के जैसा दिखाई दे रहा है। इसे देखकर जैक मा को जानने वाला हर कोई शॉक्ड रह गया।
21 करोड़ रुपए लग गई 'सुल्तान' की कीमत
चीनी मीडिया में फैन के बारे में बताया गया है कि यह बच्चा गरीब परिवार होने के कारण अपने उम्र के और बच्चों की तरह स्कूल नहीं जा सकता। चीन की मीडिया से मिली जानकारी पर गौर करें तो फैन के गरीब परिवार में उसकी मां पोलियो का शिकार है। इसके साथ ही वो एक आंख से देख भी नहीं सकती। इसके अलावा इसके पिता एक पैर से असहाय हैं। इसके बावजूद परिवार में सिर्फ यही हैं जो सबके लिए दो वक्त की रोटी का सहारा हैं।
बच्चे के परिवार के बारे में सबकुछ जानने के बाद जैक मा ने अपने स्टाफ को उसकी मदद के लिए उसके पास भेजा है।

जैक मा 2,700 करोड़ डॉलर यानी करीब 1.81 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची वे 23वें पोजिशन पर हैं।
.jpg)