
वॉशिंगटन। दूसरे ग्रहों पर जीवन की खोज करने वाले एलियन हंटर्स का दावा है कि उन्होंने नासा की ओर से जारी की गई मंगल ग्रह पर एक महिला को देखा है। उनका दावा है कि महिला चमकीली ड्रेस पहने हुए मंगल ग्रह पर मौजूद है।
यूएफओ फैन्स ने उस विचित्र जगह के बारे में चर्चा करते हुए उसे “the find of the century” कहा है। इस तस्वीर के कॉन्सपिरेसी ब्लॉग पर पोस्ट होने के बाद में इस तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
ताबूत से उठकर बोली महिला, उसकी जिंदगी का यह खूबसूरत दिन था
एलियन के बारे में जानकारी जुटाने वाले स्कॉट सी वेरिंग ने यह तस्वीर यूएफओ साइटिंग्स डेली में शेयर की है। उन्होंने लिखा कि यह कुछ चुनिंदा नक्काशियों में से एक है, जो मैंने मंगल ग्रह पर देखी है। इसमें इंसान के जैसी किसी प्रजाति की झलक दिखती है।
"मैंने सैकड़ों तस्वीरों को देखा है, लेकिन कभी भी मानव के जैसे दिखने वाली छवि नहीं दिखी। उसके कपड़े आगे की ओर उठे और पीछे की ओर लंबे दिख रहे हैं। पृथ्वी पर 1700 के दशक में इस तरह के कपड़ों का इस्तेमाल महिलाएं करती थीं।