• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alien News: 8 दिसंबर को UFO से धरती पर आएंगे एलियंस, इंसानों से करेंगे बात, टाइम ट्रैवलर का दावा

Alien News: वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी तक एलियंस या यूएफओ के कोई सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि ब्रह्मांड इतना विशाल है कि हम इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Mon, 10 Oct 2022 05:20:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Oct 2022 05:30:01 AM (IST)
Alien News: 8 दिसंबर को UFO से  धरती पर आएंगे एलियंस, इंसानों से करेंगे बात, टाइम ट्रैवलर का दावा
Alien News: वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी तक एलियंस या यूएफओ के कोई सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि ब्रह्मांड इतना विशाल है कि हम इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। इस वजह से हमें नहीं पता कि अंतरिक्ष के किस कोने में कौन-सा रहस्य है।

Alien News: हम सभी ने फिल्म कोई मिल गया देखी है। जिसमें एक यूएफओ से एलियन (Alien) पृथ्वी पर उतरा था। हमने एलियंस के बारे में कई खबरें सुनी है। कई लोगों ने एलियंस को देखने का दावा भी किया है। इन लोगों ने अपने दावे को साबित करने के लिए कई वीडियो और फोटोज भी दिखाए हैं, लेकिन वैज्ञानिक एलियंस के अस्तित्व को स्वीकार नहीं करते हैं। इस बीच चर्चा है कि एलियंस धरती पर उतरने वाले हैं। अब एक शख्स ने एलियंस को लेकर बड़ा दावा किया है, जो इस समय वायरल हो रहा है।

एलियंस दिसंबर में धरती पर उतरेंगे

एनो अलारिक (Eno Alaric) नाम के एक व्यक्ति ने टाइम ट्रैवलर (Time Traveller) होने का दावा किया है। कहा कि एलियंस दिसंबर में धरती पर उतरेंगे। एनो अलारिक ने दावा करते हुए टिक टॉक पर कुछ भविष्यवाणियां की है। इनमें से एक यह भी है कि दिसंबर के महीने में एलियन धरती पर आएंगे। उनके दावों के मुताबिक, एलियंस 8 दिसंबर को एक विशालकाय यूएफओ से धरती पर उतरेंगे। इस खबर से हर कोई हैरान है।


एनो अलारिक ने कहा कि दिसंबर के महीने में एलियंस धरती पर आएंगे और इंसानों से संवाद करेंगे। उन्होंने टिकटॉक पर वीडियो पोस्ट किया है। जिससे काफी हड़कंप मच गया। हालांकि भारत में टिकटॉक पर बैन लगा है। कई लोगों ने वीडियो को अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डाउनलोड किया है।

एनो अलारिक ने की पांच भविष्यवाणियां

एनो अलारिक ने कुल पांच भविष्यवाणियां की है। एनो के अनुसार 30 नवंबर, 2022 को जेम्स वेब टेलीस्कोप पृथ्वी के समान एक नए ग्रह की खोज करेगा। 8 दिसंबर 2022 को एक उल्कापिंड नई तरह की धातुओं और एलियंस को लेकर पृथ्वी से टकराएगा। यानी एलियंस आएंगे। 6 फरवरी 2023 को कुछ बच्चों को एक उपकरण मिलेगा, जो आकाशगंगा के लिए एक वर्महोल खोल देगा। वहीं 23 मार्च को मारियाना ट्रेंच की खोज करने वाले वैज्ञानिकों की टीम प्राचीन प्रजातियों की खोज करेगी। अपनी आखिरी भविष्यवाणी में कहा कि अमेरिका के पश्चिमी तट पर 15 मई, 2023 को 750 फीट के दायरे में एक बड़ा उल्का बौछार होगी। एनो का कहना है कि वह टाइम ट्रैवलर है और साल 2671 से लौटा है। उन्होंने अपने दावों को साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं दिया है।

टाइम ट्रैवलिंग क्या है

टाइम ट्रैवलर का अर्थ है वर्तमान से भूतकाल या भविष्य की यात्रा करना। आपने कुछ फिल्मों में टाइम ट्रैवल करते देखा होगा। एक टाइम मशीन है। जिसमें एक्टर या अभिनेत्री अतीत या भविष्य की यात्रा करता है। उन घटनाओं के बारे में बताता है जो घटित हुई हैं या घटित होंगी। टाइम मशीन, टाइम ट्रैवलर और टाइम ट्रैवलिंग काल्पनिक अवधारणाएं हैं।

क्या सच में होते हैं एलियंस

एलियंस के बारे में कई तर्क है। वैज्ञानिक इस पर शोध कर रहे हैं। अभी तक एलियन के अस्तित्व का कोई प्रमाण नहीं मिला है। लेकिन कई बार एलियंस के बारे में चर्चा सुनने को मिलती है। जहां एक यूएफओ एक उड़न तश्तरी या कुछ संदिग्ध है जो अंतरिक्ष में उड़ते समय सुनाई देता है। अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।