
वॉशिंगटन। बच्चे के जन्म के लिए दुनिया में सबसे महंगी जगह अमेरिका है। यह बात 14 विकसित देशों में ब्रिटेन मेडिकल जर्नल द लैंसेट की ओर से किए गए सर्वे में सामने आई है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, अमेरिका के बाद में दूसरी सबसे महंगी जगह ऑस्ट्रेलिया है। लैंसेट द्वारा संकलित किए गए आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका में सिजेरियन डिलीवरी का खर्च करीब 15,500 डॉलर, जबकि ऑस्ट्रेलिया में इसमें करीब 10 हजार डॉलर का खर्च होता है।
ऑस्ट्रेलिया में एक नॉर्मल डिलीवरी में 6,775 डॉलर का खर्च आता है, जबकि अमेरिका में इसके लिए 10,232 डॉलर का खर्च आता है। रिपोर्ट में कहा गया है उच्च आय वाले देशों में मातृ मृत्यु दर और नवजात दरों को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं।
मृत्युशैया पर पड़े बुजुर्ग की अंतिम इच्छा पूरी हुई और...
ऐसे में मातृत्व देखभाल की लागत और चिकित्सा देयता लागत में काफी इजाफा हुआ है। हालांकि मृत्युदर में आमतौर पर कमी तो दर्ज की गई है, लेकिन अभी भी यह स्थिति परफेक्शन की नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उच्च आय वाले देशों में ज्यादातर महिलाएं अस्पताल में प्रसव करवाती हैं।