
बच्चे के साथ ट्रेन में चढ़ी एक मां की फर्स्ट क्लास अन्य यात्रियों से तब लड़ाई हो गई जब वह फर्स्ट क्लास डिब्बे में चढ़ गई और उसके पास सही टिकट नहीं था।
सोशल मीडियो पर एक वीडियो शेयर हुआ है जिसमें यह पूरी घटना कैद हो गई है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग महिला ने एक बच्चे के साथ आई एक मां को प्रायोरिटी सीट पर बैठने नहीं दिया।
बुजुर्ग महिला जो कि अपने पास की खाली सीट पर अपना बैग रखी हुई थी उसने उस मां को कहा उसे यहां बैठने के लिए फर्स्ट क्लास टिकट चाहिए होगा।
गजब की हैं ये लड़कियां, इनका बैलेंस तो देखिए
उसे मां ने कहा 'मैंने आपको बहुत ही विनम्रता से आपका बैग जमीन पर रखने के लिए बोला था। मेरे पास बच्चा है और आपको मेरी रिसपेक्ट करना चाहिए।'
उस बुजुर्ग महिला ने जवाब दिया 'और तुम्हें अपने से बड़ों और बेहतर लोगों का रिसपेक्ट करना चाहिए। लोग इस डिब्बे में बैठने के लिए पैसे देते हैं।'
उसके जवाब में युवा मां ने कहा कि उसने पास 'एक टिकट' है लेकिन अन्य यात्रियों ने उसे चुनौती दी और कहा कि उसके पास फर्स्ट क्लास का टिकट नहीं है।
जब इस मां ने प्रायोरिटी सीट के साइन को दिखाया तो उस बुजुर्ग महिला ने कहा कि वह चीखते-चिल्लाते बच्चे के साथ नहीं बैठना चाहती है। तब मां ने जवाब दिया 'वह चिल्ला नहीं रहा है। वह आपसे ज्यादा बेहतर व्यवहार कर रहा है।'
जब बहस ज्यादा गर्म हो गई तब उसे अन्य यात्रियों ने हस्तक्षेप किया। कुछ ने कहा कि महिला डिब्बे में बैठने के लिए फर्स्ट क्लास टिकट होना चाहिए। वहीं कुछ ने कहा कि उसे पास बच्चा है इसलिए वह जहां बैठना चाहे बैठ सकती है।
उसके बाद एक यात्री ने उस मां से कहा कि अगर वह चाहे तो उसकी सीट पर बैठ सकती है। वह उठती है और कहती है 'शुक्रिया। यह बहुत अच्छा होगा।'