
मल्टीमीडिया डेस्क। बुल्गारिया की रहस्यवादी भविष्यवक्ता बाबा वैंगा का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। उन्होंने अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले की सही भविष्यवाणी कर दी थी। इसके अलावा ब्रेक्जिट को लेकर कही गई उनकी बात भी सही साबित हुई है। वर्ष 2020 के बारे में वैंगा ने 85 वर्ष की आयु में अपनी मृत्यु से ठीक पहले कई भविष्यवाणियां की थी। हालांकि, बाबा वैंगा की मौत 1996 में ही हो चुकी है, लेकिन मरने से पहले उन्होंने वर्ष 5079 तक भविष्यवाणी की थी। ऐसे में साल 2020 की भविष्यवाणी को लेकर एक बार फिर बाबा वैंगा सुर्खियों में आ गई हैं।
साल 2020 को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणियों की वजह से व्हाइट हाउस से लेकर क्रेमलिन और यूरोप के लोगों में चिंता पैदा हो गई है। इस नए साल के लिए उन्होंने दुनिया के दो सबसे शक्तिशाली देशों अमेरिका और रूस के राष्ट्रपतियों के बारे में डरावनी बाते कही थीं। बुल्गारियाई की नेत्रहीन बाबा वैंगा ने कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप को 2020 में ब्रेन ट्यूमर के शिकार हो सकते हैं, जिसकी वजह से वह बहरे हो जाएगे और इसकी वजह से उनकी मौत भी हो सकती है।
वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में उन्होंने कहा था कि क्रेमलिन में उनकी हत्या की कोशिश की जा सकती है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया था कि हमले की इस कोशिश में पुतिन की जान बचेगी या नहीं। हालांकि, ऐसा लगता नहीं है कि बाबा वैंगा की ये भविष्यवाणियां सच साबित होंगी क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप को आज तक कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है। वह समय-समय पर अपना हेल्थ चेक-अप करवाते रहते हैं।
वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हमेशा एक उच्च प्रशिक्षित स्नाइपर दस्ते के घेरे रहते हैं, जो केवल उनकी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं। इन दो विश्व नेताओं के बारे में भविष्यवाणी करने के अलावा, बाबा वांगा ने यह भी कहा था कि साल 2020 में यूरोप पर मुस्लिम चरमपंथियों की फौज रासायनिक हमले करेगी। जो लोग रहस्यवाद में विश्वास करते हैं, वे अभी भी वैंगा की भविष्यवाणी में विश्वास करते हैं। उसकी भविष्यवाणियों की वजह से उन्हें 'बाल्कन का नास्त्रेदमस' कहा जाता है।