
इसमें कोई शक नहीं कि हमारा नजरिया ही किसी भी चीज को लेकर सकारात्मक या नकारात्मक बनाता है। हमारी सोच ही हमें आगे बढ़ने से रोकती है और हमें सीमित करती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें इस बात को बहुत ही शानदार तरीके से बताया है। एक चींटी के जरिए यह बताने की कोशिश की है कि खुद की सोच से अपने विकास को सीमित न करे।
चींटी के आसपास पेन से एक सर्कल बना दिया जाता है और वह सोचती है कि वह इससे बाहर नहीं निकल सकती। वह बार-बार लाइन की बॉर्डर पर जाकर रूक जाती है।
इस वीडियो को फेसबुक पर 89 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।