
बैटन रॉग। अमेरिका के लुसियाना प्रांत में आई अप्रत्याशित बाढ़ से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। बाढ़ की मौजूदा हालत को देखते हुए अधिकारियों ने एक दर्जन इलाकों में त्रासद स्थिति घोषित की है।
दक्षिणी लुसियाना के कुछ क्षेत्रों में पानी कम होने लगा है। अन्य इलाकों में पानी बढ़ रहा है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने फिर से बाढ़ की चेतावनी दी है। लुसियाना के गवर्नर जॉन बेल एडवर्ड्स ने कहा कि पानी का रुख दक्षिण की तरफ देख बाढ़ की अप्रत्याशित स्थिति उत्पन्न हो गई है।
अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ के कारण 40,000 घरों में पानी भर गया है। बाढ़ के कारण आठ हजार से ज्यादा लोगों को शिविरों में रखा गया है। 20 हजार से ज्यादा लोगों को बचाया या निकाला गया है।
एक दर्जन इलाकों को आपात त्रासदी वाला इलाका घोषित किया जा चुका है। सोमवार से ही ये इलाके त्रासदी वाले घोषित किए जा चुके हैं।