• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • विदेश

फ्रांस में महंगाई और अव्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरे 'एवेंजर्स', कैप्टन अमेरिका और स्पाइडर-मैन ने मोर्चा संभाला

फ्रांस में बढ़ती महंगाई, लचर शिक्षा व्यवस्था से तंग आकर नागरिक बड़े पैमाने पर सड़कों पर उतर आए हैं। बड़ी बात यह है कि सड़कों पर कैप्टन अमेरिका, बैटमैन और...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 21 Oct 2026 02:56:34 PM (IST)Updated Date: Wed, 21 Oct 2026 02:59:00 PM (IST)
फ्रांस में महंगाई और अव्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरे 'एवेंजर्स', कैप्टन अमेरिका और स्पाइडर-मैन ने मोर्चा संभाला
फ्रांस में महंगाई और अव्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरे 'एवेंजर्स'

HighLights

  1. फ्रांस की सड़कों पर 'कैप्टन अमेरिका' vs 'पुलिस'
  2. 'सुपरहीरो' अवतार में प्रदर्शनकारियों ने खींचा ध्यान
  3. हिंसक हुआ आंदोलन, राष्ट्रपति मैक्रों का कड़ा रुख

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस में बढ़ती महंगाई, लचर शिक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक सेवाओं की बदहाली से तंग आकर नागरिक बड़े पैमाने पर सड़कों पर उतर आए हैं। सरकार के प्रति बढ़ते असंतोष के बीच इस आंदोलन की एक अनोखी बात चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां प्रदर्शनकारियों के बीच 'सुपरहीरो' के लिबास में पहुंचे युवा। सड़कों पर कैप्टन अमेरिका, बैटमैन और स्पाइडर-मैन के कॉस्ट्यूम में लोग पुलिस के सामने डटे हुए नजर आ रहे हैं।

'सुपरहीरो' अवतार में प्रदर्शनकारियों ने खींचा ध्यान

इंटरनेट मीडिया पर इस अनोखे विरोध प्रदर्शन के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान एक युवक कैप्टन अमेरिका की ढाल का इस्तेमाल कर पुलिस द्वारा छोड़ी जा रही वाटर कैनन को रोकता दिखा। कुछ युवा बैटमैन के परिधान में पुलिस बलों के खिलाफ संघर्ष करते दिखे, तो वहीं सुपरमैन के कपड़ों में एक युवक पुलिसकर्मियों के सामने नाचता नजर आया, जिसका भीड़ ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।


कई प्रदर्शनकारी काल्पनिक हथियारों व ढालों के साथ आंदोलन को अलग रूप देने में जुटे हैं। आंदोलन की शुरुआत छात्रों द्वारा देश की बदहाल शिक्षा प्रणाली के विरोध से हुई थी। धीरे-धीरे छात्रों के इस आंदोलन में मजदूर संगठनों (यूनियनों) के नेता और आम जनता जुड़ते चले गए, जिससे यह देशव्यापी बन गया। दैनिक उपभोग की वस्तुओं के बढ़ते दाम और सार्वजनिक सेवाओं की घटती गुणवत्ता ने आम नागरिकों के गुस्से को हवा दी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली जैसा आदेश भोपाल में भी... 3 चौराहों पर अगले 2 महीने तक धारा 163 लागू, जानें क्या है वजह

हिंसक हुआ आंदोलन, राष्ट्रपति मैक्रों का कड़ा रुख

प्रदर्शनों के उग्र होने से फ्रांस के कई शहरों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं। उपद्रवियों ने टाउन हॉल जैसी ऐतिहासिक और प्रशासनिक इमारतों को निशाना बनाया है, जिस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर (अमेरिकी उपराष्ट्रपति सहित) से भी प्रतिक्रियाएं आई हैं। हालात को देखते हुए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कानून के तहत बेहद कठोर कार्रवाई की जाएगी।