
एजेंसी, न्यूयॉर्क (Baba Vanga 2025 Predictions)। बल्गेरियाई महिला बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां आश्चर्यजनक रूप से सच साबित हुई हैं। अब साल 2025 के लिए उनकी भविष्यवाणी भी सामने आई हैं। पश्चिमी मीडिया में इनकी जबरदस्त चर्चा है।
बाबा वेंगा के अनुसार, आने वाला साल मानव जाति के लिए चुनौती भरा रहने वाला है। देशों के बीच में युद्ध होंगे। खासतौर पर पूर्वी देशों और पश्चिमी देशों के बीच जंग के हालात बनेंगे। भविष्यवाणी के मुताबिक, पूर्वी देशों में छिड़ी जंग से पश्चिम देश बर्बाद हो जाएंगे।
बाबा वेंगा का असली नाम वेंजेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा थी, जिसका जन्म बल्गेरिया में हुआ था। 1996 में 85 साल की उम्र में इनकी मृत्यु हो गई थी। मृत्यु के बाद भी दुनिया भर के लोग उनकी भविष्यवाणियों से रोमांचित हैं।
'बाल्कन की नास्त्रेदमस' कही जाने वालीं बाबा वेंगा ने दावा किया था कि 12 साल की उम्र में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी और फिर उनमें भविष्यवाणी करने की दैवीय क्षमता विकसित हो गई थी। उनकी सबसे प्रमुख भविष्यवाणियों में से एक 11 सितंबर 2001 को न्यूयॉर्क में ट्विन टावर्स पर हमला था।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।