
वॉशिंगटन। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद एक बार फिर से बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेन्गा इन दिनों चर्चाओं में आ गई हैं। ‘नास्त्रेदमस फ्रॉम द बाल्कन’ के नाम से मशहूर वेन्गा ने जितनी भी भविष्यवाणियां की हैं, वे सभी सच हुई हैं।
दृष्टिहीन होने के बावजूद उनकी कही बातें सच साबित हुईं, जिनमें अमेरिका में हवाई हमले से लेकर, सुनामी तक की भविष्यवाणी सच साबित हुई हैं। रूस और यूरोप में काफी लंबे समय तक उन्हें एक संत के तौर पर सम्मानित किया गया। 1996 में उनकी 85 साल की उम्र में मौत हो गई।
वर्ष 2001 में अमेरिका पर स्टील बर्ड्स हमला करेंगी और इसमें बेगुनाहों का खून बहेगा। ये घटना 9/11 का ट्विन टावर अटैक के रूप में सामने आई। 2016 से मुस्लिम अतिवादियों का यूरोप में आगमन हो जायेगा और वो उसे हथियारों से तबाह करने की साजिश रचेंगे।
यदि ऐसा हुआ, तो ट्रंप की जगह हिलेरी बन सकती हैं राष्ट्रपति
साल 2030-2040 तक पूरे यूरोप पर मुस्लिम साम्राज्य स्थापित हो चुका होगा और इसका केंद्र रोम होगा। आज देखें, तो आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट लीबिया तक पहुंच चुका है, जो कि लगभग यूरोप में है।
उन्होंने पहले ही बता दिया था कि अमेरिका का 44वां राष्ट्रपति अफ्रीकन-अमेरिकन होगा। इसके साथ ही बाबा वेंगा ने एक भविष्यवाणी और भी की थी, वो ये थी कि अमेरिका का 44वां प्रेसिडेंट ही उसका आखिरी राष्ट्रपति होगा। मगर, उन्होंने बराक ओबामा को अमेरिका का आखरी राष्ट्रपति क्यों कहा था, इसको कोई भी डिकोड नहीं कर पाया है।
डोनाल्ड ट्रंप की जीत से चिढ़ा चीन, ऐसे जताया रोष
कहीं ऐसा तो नहीं कि मुस्लिम विरोधी ट्रम्प का चुनाव किसी ऐसी वजह से हो रहा हो, जिसका संबंध बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से रहा हो। उम्मीद कर सकते हैं कि जो होगा अच्छे के लिए ही होगा।