• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baba Vanga Prediction: भारत को लेकर बाबा वेंगा की खतरनाक भविष्यवाणी, आने वाली है बड़ी मुसीबत

Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा ने ऑस्ट्रेलिया और एशियाई देशों में बाढ़ की भविष्यवाणी की थी, जो सच हो गई है। ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ ने समस्या को बढ़ा ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 28 Sep 2022 03:28:40 PM (IST)Updated Date: Thu, 29 Sep 2022 07:47:27 PM (IST)
Baba Vanga Prediction: भारत को लेकर बाबा वेंगा की खतरनाक भविष्यवाणी, आने वाली है बड़ी मुसीबत
Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा ने ऑस्ट्रेलिया और एशियाई देशों में बाढ़ की भविष्यवाणी की थी, जो सच हो गई है। ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ ने समस्या को बढ़ा दिया। वहीं पाकिस्तान में बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर अक्सर बहस होती है। भारत को लेकर उनकी भविष्यवाणी ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। बाबा वेंगा के मुताबिक इस साल भारत में एक गंभीर संकट आएगा। जिससे सूखे जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। बता दें बाबा वेंगा ने इससे पहले वर्ष 2022 को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं। जिनमें से दो सच हुई है। रिपोर्ट के अनुसार बाबा ने टिड्डियों द्वारा भारत पर आक्रमण की भविष्यवाणी की थी। इससे भुखमरी हो सकती है।

साल 2022 के लिए 6 भविष्यवाणी

बाबा वेंगा ने कहा, '2022 में दुनिया भर में तापमान बढ़ेगा। जिससे टिड्डियों का प्रकोप बढ़ेगा।' इन टिड्डियों के झुंड भारत में फसलों को नष्ट कर देंगे। इससे देश में अकाल की स्थिति पैदा होगी। बाबा वेंगा ने इस साल के लिए 6 भविष्यवाणियां दीं थी। जिसमें साइबेरिया से नए वायरस के आगमन के अलावा विदेशी आक्रमण, टिड्डियों का हमला, बाढ़, सूखा और आभासी वास्तविकता के बढ़ने की भविष्यवाणी की गई।


इस साल की 2 भविष्यवाणियां सच हुई

बाबा वेंगा ने ऑस्ट्रेलिया और एशियाई देशों में बाढ़ की भविष्यवाणी की थी, जो सच हो गई है। ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ ने समस्या को बढ़ा दिया। वहीं पाकिस्तान में बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इसके अलावा बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी कि कई शहरों में पानी की कमी होगी, जो सच हुई है। पुर्तगाल के अलावा इटली के कई शहर इस साल सूखे की चपेट में हैं।

बुल्गारिया में हुआ था जन्म

बाबा वेंगा का जन्म 1911 में बुल्गारिया में हुआ था। वे अपनी भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं। महज 12 साल की उम्र में बाबा वेंगा ने अपनी आंखों की रोशनी खो दी थीं। बाबा नेत्रहीन होते हुए भी भविष्य देखने की विशेष क्षमता थी। ऐसा कहा जाता है कि भगवान ने उन्हें एक दिव्य दृष्टि दी थी। कहा जाता है कि वेंगा ने बराक ओबामा के बारे में सटीक भविष्यवाणी की थी। यह सच था कि अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति अश्वेत होंगे।

व्लादिमीर पुतिन को लेकर भी भविष्यवाणी

बाबा वेंगा के भविष्यवाणी अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दुनिया के सबसे ताकतवार इंसान बनेंगे और रूस दुनिया पर राज करेगा। वेंगा ने कहा कि रूस को कोई रोक नहीं पाएगा। रिपोर्ट के अनुसार अपनी मृत्यु से पहले वेंगा ने बताया था कि रूस विश्व की एकमात्र महाशक्ति होगा। उन्होंने परमाणु हथियार और तीसरे विश्व युद्ध के बारे में एक भविष्यवाणी भी की थी। गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच बीते कुछ महीनों से युद्ध चल रहा है। पुतिन परमाणु हमले की धमकी भी दे चुके हैं।

बड़े शहरों में पानी की किल्लत

बाबा वेंगा ने कहा कि सूखे की वजह से बड़े शहरों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। इटली ने 1950 के बाद से सबसे भयानक सूखे का अनुभव किया है। दुनिया के कई हिस्से बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

आने वाले वर्षों की भविष्यवाणियां

बाबा वेंगा ने आने वाले सालों के संबंध में कई महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां की है। कहा कि 2023 में पृथ्वी की कक्षा बदल जाएगी। अंतरिक्ष यात्रा 2028 में शुक्र की यात्रा करेंगे। वेंगा ने भविष्यवाणी की कि अंग प्रत्यारोपण तकनीक के कारण 2046 तक लोग 100 से अधिक सालों तक जिंदा रहेंगे। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी कि है कि 2100 तक कृत्रिम सूर्य के प्रकाश के कारण पृथ्वी पर रात नहीं होगी।