
बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में हृदयविदारक घटना सामने आई है। अस्पताल में आग लगने के बाद हड़बड़ी में स्टाफ कमरे की चाभी नहीं ढूंढ पाया और 13 नवजातों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
बच्चों की मौत से टूटे माता-पिता ने बताया कि कैसे उन्होंने आग से अपने बच्चों को बचाने की कोशिश की। मगर, जिस वार्ड में बच्चों को रखा गया था, उसका ताला बंद था। स्टाफ उस वार्ड की चाभी नहीं ढूंढ़ पाया और बच्चों की मौत हो गई।
इराकी राजधानी में लगातार हो रहे आत्मघाती बम धमाकों और आतंकी हमलों के बीच यह सबसे ताजी घटना है, जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया है। आग लगने के बाद फायरफाइटर्स की धीमी प्रतिक्रिया, इलैक्ट्रिक फॉल्ट्स, टूटे हुए अग्निशामक यंत्रों, खराब रखरखाव के कारण सरकार के प्रति लोगों में गुस्सा बढ़ गया है।
चीनी मीडिया ने बताया ओलिंपिक में भारत की असफलता का कारण
आग के कारण मरने वाले नवजात की मां मरियम थिजील ने बताया कि मंगलवार की रात को चीख-पुकार की आवाजें सुनने के बाद वह वॉर्ड की ओर भागीं। बिजली काट दी गई थी। दरवाजे हमारी ओर बंद थे और नवजातों के कमरे में कोई नहीं था। दरवाजे पर ताला लगा होने के कारण हम अपने बच्चों को नहीं बचा सके।
मरियम ने बताया कि उन्होंने अस्पताल के एक कर्मचारी से मदद मांगी, लेकिन उसने यह कहते हुए मदद करने से इंकार कर दिया कि आग लगी होने के कारण वह कुछ नहीं कर सकती है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कमरे में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था और वहां आग फैलती जा रही थी। फायर फाइटर्स को अस्पताल तक पहुंचने में एक घंटे से अधिक समय लगा।
अफगान मुद्दे पर भारत-अमेरिका की करीबी से पाक की नींद उड़ी
इराकी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 29 महिला रोगियों और आठ बच्चों को सुरक्षित तरीके से निकाल लिया गया और उनका दूसरे अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। एक प्रवक्ता ने कहा कि अस्पताल ने अपनी ओर से आग को फैलने से रोकने की पूरी कोशिश की और वह कई नवजातों को बचाने में सफल भी रहे।