
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेट पर एक नवजात बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि उस बच्चे का जन्म मूंछों के साथ हुआ है। यह वीडियो किसी अस्पताल का लग रहा है, जहां नीले रंग की चादर वाले बेड पर तौलिए में लिपटा काले बालों वाला यह बच्चा चुपचाप लेटा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में उसे अपनी आंखें खोलकर गर्दन हिलाते और महिला के छूने पर हल्का मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।
अगर आप वीडियो को ध्यान से देखें, तो बच्चे के चेहरे पर सिर्फ मूंछें ही नहीं हैं, बल्कि उसकी ठुड्डी पर एक छोटी सी गोटी भी है। उसकी थोड़ी सिकुड़ी हुई भौहें और एकटक घूरती हुई बड़ी-बड़ी आंखें देखकर ऐसा लगता है मानो वह अभी-अभी दुनिया में नहीं आया, बल्कि कोई ऐसा रिटायर हो चुका इंसान है, जो इस बात से परेशान है कि दूध के दाम बढ़ गए हैं।
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह बच्चा इक्वाडोर या भारत के अगरतला में पैदा हुआ है, लेकिन इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है। कुछ लोग इस वीडियो को मैक्सिको का भी बता रहे हैं। इस वीडियो को ट्विटर (एक्स) पर एक यूजर ने शेयर किया, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वायरल हो रहा है। नईदुनिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
Viral
— Akash Sharma (@AkashSharm_JNM) October 24, 2026
इंटरनेट पर कुछ लोग इसके एआई होने का दावा कर रहे हैं, जबकि कुछ बच्चे के क्यूट रिएक्शन्स को पसंद करते हुए उस पर प्यार लुटा रहे हैं। इस अनवेरिफाइड फुटेज पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आखिर यह कैसे हो सकता है?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हाहा, यह AI है। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग इस पर विश्वास कर रहे हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'यह शायद नॉर्मल न हो। लेकिन 34 की उम्र में मेरी मूंछों से बेहतर उस बच्चे की मूंछें लग रही हैं।'