
नई दिल्ली। गिलगित, बलूचिस्तान और पीओके के बाद अब पाकिस्तान के सिंध में भी लोग आजादी की मांग कर रहे हैं। 'आजादी' की नारे लंगाते हुए आज लोग सड़कों पर उतर आए और अलग से 'सिंधुदेश' की मांग की।
बलूचिस्तान के नागरिकों पर पाकिस्तान के बढ़ते अत्याचरों के खिलाफ अब वैश्विक स्तर बलूच नागरिकों ने अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। बलूचिस्तान की आजादी को लेकर लंदन में भी बलूच नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किए और आजादी की मांग की।
पैलेट के वैकल्पिक साधन पहले से ही हो रहे हैं उपयोग
गौरतलब है कि कल जर्मनी में भी बलूचिस्तान की आजादी को लेकर विरोध प्रदर्शन किए गए थे। चीन-पाक आर्थिक कॉरिडोर (CPEC) के खिलाफ भी बलूच और सिंधी नेताओं ने लंदन स्थित चीनी दूतावास के बाहर किया विरोध प्रदर्शन किया।
लंदन में हुए इन विरोध प्रदर्शनों में 'पीएम मोदी फॉर बलूचिस्तान', 'है हक हमारा आजादी' और 'कदम बढ़ाओ मोदी हम तुम्हारे साथ हैं', जैसे नारे लगाए गए। वर्ल्ड सिंधी कांग्रेस के चैयरमेन लखू लुहना ने बताया, 'हम किसी भी कीमत पर सीपीईसी की परियोजनाओं की स्वीकार नहीं करेंगे।'
अधिकारी को घूस देने के लिए भीख मांगने को मजबूर हुआ किशोर
एक अन्य बलूच नेता मेंगल ने कहा, 'जो चीज छीन सकते हो वो छीनो, यही इन दोनों (चीन-पाकिस्तान) की कोशिश रहती है।' हम पाकिस्तान और चीन को बताना चाहते हैं कि वो बलूचिस्तान में बलूची जनता की सहमति के बगैर कुछ भी नहीं कर सकते हैं।