• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

26 साल शेविंग के बाद इस महिला ने बढ़ा ली दाढ़ी

एक महिला ने 26 साल बाद रेजर का इस्‍तेमाल करना बंद कर दिया और अपनी दाढ़ी बढ़ा ली।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 10 Jun 2016 03:12:30 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jun 2016 03:52:40 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
26 साल शेविंग के बाद इस महिला ने बढ़ा ली दाढ़ी

लंदन। एक महिला ने 26 साल बाद रेजर का इस्‍तेमाल करना बंद कर दिया और अपनी दाढ़ी बढ़ा ली। वह जब 13 साल की थी, तब उसके चेहरे पर पहली बार दाढ़ी और मूछें आई थी। इसके बाद से वह रोज शेविंग करती थी। अब 39 साल की हो चुकी रोज ने शेविंग नहीं करने का फैसला आठ महीने पहले ही लिया है।

ओरेगन की रहने वाली इस महिला ने कई साल शेविंग करने के बाद फैसला किया कि वह अपनी दाढ़ी और मूछों को बढ़ाएगी। उसका कहना है कि अब वह ज्‍यादा खूबसूरत दिखती है और इतनी सुंदर वह पहले कभी नहीं लगती थी। मुझे ऐसा होने पर खुशी है। अब रोज के पास अपनी तस्‍वीरों को बेचने के लिए ऑफर भी मिला है, जिसे उन्‍होंने ठुकराया नहीं है।


टोयोटा के 25 हजार कर्मचारी कर सकेंगे घर से काम

रोज ने जब किशोरावस्‍था में कदम रखा, तो उनकी कलमें बढ़ने लगीं। जल्‍द ही उन्‍होंने पाया कि उनकी ठोढ़ी, ऊपरी होंठ और गालों पर भी बाल निकल रहे हैं। इसे हटाने के लिए उन्‍होंने शेविंग की, लेकिन साथ ही वह अपनी इस हालत को लेकर दुखी हो गईं।

इसके कारण उनका आत्‍मविश्‍वास कम हो गया और उनका सामाजिक जीवन भी इससे प्रभावित हुआ। वह कहती हैं इससे मैं स्‍कूल में थोड़ा असहज महसूस करती थी। मैं सही कपड़े नहीं पहन पाती थी और मेकअप भी नहीं कर पाती थी। हालांकि, मेरे दोस्‍तों को यह बात नहीं पता थी और मैंने इसे बखूबी छिपा भी लिया था।

बांग्लादेश में तीन दिनों में दूसरे हिंदू पुजारी की हत्या

मगर, लंबे समय तक यह करते-करते मैं थक गई। एक दिन उनकी मां ने उसके चेहरे पर दाढ़ी देख ली क्‍योंकि वह इसे बनाना भूल गईं थीं। मगर, सपोर्ट करने की बजाय रोज के परिवार ने इस बारे में चर्चा नहीं करने का फैसला किया। महंगा लेजर हेयर रिमूवल प्रोसीजर अप्रभावी और पेनफुल भी था।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।