
लंदन। डच साइकिल निर्माता VanMoof कंपनी साल 2020 तक 90 फीसद साइकिल ऑनलाइन बेचने की योजना बना रही है। मगर, उसके सामने सबसे बड़ी समस्या यह थी कि यूजर तक पहुंचने से पहले ही उसके उत्पाद बड़ी संख्या में क्षतिग्रस्त हो जाते थे।
ऐसे में कंपनी के सामने दो ही विकल्प बचे थे। पहला, वह बिजनेस प्लान के बारे में दोबारा से विचार करे, दूसरा कि वह इसका कोई असरदार हल निकाले। यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनके उत्पाद ग्राहकों तक सुरक्षित रूप से पहुंचे, अनोखा तरीका निकाला।
चार सालों में 100 बच्चों के पिता बन चुके हैं मैट और...
प्रोडक्ट की ऑनलाइन सेल करने वाली कंपनी के लिए यह तरकीब एक उदाहरण हो सकती है। उसने डिलीवरी बॉक्स में साइकिल के बजाय फ्लैट स्क्रीन टीवी की तस्वीर प्रिंट की। इससे डिलीवरी के दौरान हो रहे 70-80 फीसद डैमेज में कमी आ गई।
क्रिएटिव डायरेक्टर बेक्स रेड ने कंपनी के ब्लॉग पर लिखा कि हमारा प्रोडक्ट क्षतिग्रस्त हालत में कस्टमर के पास पहुंच रहा था। इससे वे नाराज हो जाते थे। इस साल कंपनी के सह-संस्थापक ने नया आईडिया दिया, उन्होंने बॉक्स में फ्लैट स्क्रीन टीवी की फोटो प्रकाशित की।
ब्रांडेड कपड़े और अंग्रेजी बोलने वाली ये चोर कहती है आप अपना....
फ्लैट स्क्रीन टीवी हमेशा ही अपने गंतव्य तक सही-सलामत हालत में पहुंचते हैं। फिर तय किया गया कि हम भी फ्लैट स्क्रीन टीवी की तस्वीर बॉक्स में प्रकाशित करेंगे और नतीजे उत्साहित करने वाले रहे। डैमेज में 70 फीसद तक की कमी आ गई।