
मल्टीमीडिया डेस्क। फेसबुक ने शुक्रवार की शाम को अपने संस्थापक मार्क जकरबर्ग सहित कई यूजर्स को गलती से मृत घोषित कर दिया। यूजर्स ने जब अपना फेसबुक अकाउंट लॉग इन किया तो देखा कि फेसबुक उन्हें डेड घोषित कर चुका है।
यूजर्स के होमपेज प्रोफाइल पर एक मेमोरियल बैनर नजर आ रहा था। लोगों ने अपने होमपेज के स्क्रीनशॉट्स लेकर ट्विटर सहित कई सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिए। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही फेसबुक ने इस गलती में सुधार कर लिया, लेकिन तब तक यह खबर वायरह हो गई।
'ट्रंप इस लायक नहीं कि उन्हें न्यूक्लियर ब्रीफकेस का कंट्रोल दिया जाए'
दरअसल, ऐसा एक ऑनलाइन बग के कारण, हुआ था, जिसकी चलते फेसबुक ने कई यूजर्स को मृत घोषित कर दिया था। फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग भी इस बग से बच नहीं पाए। उनके होमपेज पर मेमोरियल का मैसेज नजर आ रहा था।
फेसबुक ने इस भूल के लिए यूजर्स से माफी मांगी है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कोई 20 लाख यूजर्स के एकाउंट में इस तरह का संदेश दिख रहा था।