
लंदन। ब्रिटेन का एक अरबपति मालिक चाहता है कि स्कॉटलैंड में काम करने वाले उसके कर्मचारियों की सुबह चाय बंद कर दी जाए। दरअसल, इसके जरिये वह पैसे बचाना चाहता है, जबकि वह पहले से ही 'विलासिता का जीवन' जी रहा है।
स्कॉटलैंड में Grangemouth में huge Ineos plant में काम करने वाले उग्र कर्मचारियों ने ब्रिटेन के अन्य बिजनेस लीडर्स को चेतावनी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी सुबह की चाय बंद हुई, तो वे अन्य बिजनेस लीडर्स पर भी केस करेंगे।
इसके बावजूद भी Grangemouth के मालिक जिम रैटक्लिफ लागत को कम करने और समय की बर्बादी को रोकने के लिए प्रितबद्ध हैं। एक कार्मचारी ने कहा कि जिम विलासिता का जीवन जी रहे हैं। हमने सुना है कि वह फ्रांस के दक्षिण में अपनी नौका पर बहुत समय बिताते हैं।
सत्तार बक्श कैफे में हिट हो रहा है LOC Pizza
फिर भी वह अपने कर्मचारियों को एक कप चाय के लिए ब्रेक देने से इंकार कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि वह सुबह अपनी चाय पीने में 10 मिनट लेते होंगे।
कई पीढ़ियों से श्रमिक अपने टी ब्रेक लेते आ रहे हैं। यह एक महान स्कॉटिश परंपरा है। हम इसे आसानी से छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। Grangemouth में Ineos पेट्रोकेमिकल संयंत्र में रैटक्लिफ के प्रबंधक 1,200 कर्मचारियों के लिए सुबह 10 बजे के टी-ब्रेक को खत्म करना चाहते हैं।
जल्द भारत की सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी ड्राइवरलेस कारें
मैनेजर्स का मानना है कि यह ब्रेक "अनुत्पादक समय के उच्च स्तर" की ओर जाता है। उनका कहना है कि यह ब्रेक खत्म नहीं किया जा रहा है, बल्कि इसे बदला जा रहा है और शिफ्ट के खत्म होने पर कर्मचारियों को मुआवजे के रूप में आधे घंटे प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान दिया जाएगा।