
वॉशिंगटन। अरबपति मोहम्मद जहूर ने स्टील इंडस्ट्री से अपार संपत्ति हासिल की है। वह 10 साल पहले पूर्व मिस वर्ल्ड और सिंगर पत्नी कमालिया से मिले थे। यूक्रेन में वह सफल पॉप स्टार थीं, लेकिन अमेरिका में नाम कमाकर टेलर स्विफ्ट की तरह दुनिया में छाना चाहती थीं।
पत्नी के सपने को पूरा करने के लिए 61 वर्षीय जहूर ने दो करोड़ पाउंड (करीब दो अरब रुपए) खर्च कर दिए। जहूर अब अपनी पत्नी के लिए 2.7 करोड़ पाउंड में एक प्राइवेट जेट खरीदने की सोच रहे हैं, ताकि वह कीव से लॉस एंजेलिस जाकर बेस्ट प्रोड्यूसर्स से मिल सकें।
दरअसल, वह नहीं चाहते हैं कि उनकी 39 वर्षीय पत्नी को लाइन में लगना पड़े और उड़ानों में होने वाली देरी के कारण उनकी पत्नी को इंतजार करना पड़े। जहूर ने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका समय कितना कीमती है। मैं सिर्फ समय की कीमत दे रहा हूं, लग्जरी की नहीं।
वीडियोः बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा पर निकलते हैं पानी के फौव्वारे, जीवन की संभावना
चैनल 5 के शो 'हाऊ द अदर हाफ लिव्ज' में उनके असाधारण जीवनशैली के बारे में पूछे जाने पर जहूर ने बताया कि अब तक मैं लगभग दो करोड़ पाउंड कमालिया पर खर्च कर चुका हूं। उन्होंने बताया कि मुख्यधारा के बाजार में छाने के लिए कमालिया यूक्रेन से लॉस एंजेलिस जा रही हैं। वह हॉलीवुड पर छा जाना चाहती हैं।
इतना ही नहीं कमालिया के पास पांच घोड़े हैं और वह शैंपेन से नहाती हैं। कमालिया यूक्रेन में पहले से ही अपनी सिंगिंग के लिए मशहूर हैं। यूक्रेन में यह दंपति अपनी बेटी के साथ में पांच अरब के मैंसन में रहते हैं। जहूर को लगता है कि उनकी वित्तीय मदद से उनकी पत्नी ग्लोबल स्टार बन सकती हैं।