
ब्रिटेन। एक महिला कंडक्टर ने एशियाई मूल की ब्रिटिश किशोरी को बस के बाहर फेंक दिया। स्थानीय मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे की टिकट पर यात्रा करने के लिए उसने काफी मेकअप किया था।
बर्मिंघम की नेशनल एक्सप्रेस बस महिला कंडक्टर ने जहरा सादिक से बताया कि 15 साल उम्र की दिखने के लिए उसने बहुत सारा मेकअप किया है। उसका टिकट वैद्य नहीं है क्योंकि वह बच्ची नहीं दिखती है।
जहरा ने बताया कि कंडक्टर ने मेरा टिकट चेक किया, मैंने उसे टिकट दिखा था। हालांकि, इसके बाद जो भी हुआ वह मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। कंडक्टर ने मेरी उम्र पूछी और इसके बाद उसने मुझे बस से नीचे उतार दिया। वह यह मानने के लिए तैयार ही नहीं थी कि मैं 15 साल की थी।
कंडक्टर ने कहा कि खुद को देखो, इतने मेकअप के बाद नहीं लगता है कि तुम 15 साल की हो। जहरा 22 दिसंबर को अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने जा रही थी। बस से उतारे जाने के बाद उसे पैदल चलना पड़ा और उस पर 35 पाउंड का जुर्माना भी लगाया गया।