
बीजिंग। चीन में इन दिनों नई तरह की मार्निंग वॉक का चलन सामने आया है। लोग दोनों हाथों और पैरों के बल जानवरों की तरह चलते हैं। दावा किया जा रहा है कि इस अनोखी एक्सरसाइज से पीठ और गर्दन के दर्द में आराम मिलता है।
इस नए चलन के तहत एक्सरसाइज करने वाले लोगों का मानना है कि इस प्रैक्िटस जिसे 'मॉर्निंग क्रॉल' कहा जा रहा है, करीब 2000 साल पुरानी है। पूर्वी चीन के हेनान प्रांत की राजधानी झेंगझोऊ में ऐसा करने वाले सैकड़ों लोग सुबह टहलते हुए दिखते हैं।
यह भी पढ़ें : अमेरिकी नागरिकता पाने के लिए ताइवानी महिला ने किया ऐसा काम
मॉर्निंग क्रॉल करने वाले लोगों में हर उम्र के व्यक्ित शामिल हैं। इनमें से अधिकांश लोग अपने हाथों को साफ रखने के लिए दस्ताने पहनते हैं। पार्क में जब ये लोग एक्सरसाइज कर रहे होते हैं, तो उन्हें देखने वालों का मजमा लग जाता है। डॉक्टरों का मानना है कि यह अनोखी प्रैक्िटस हान वंश के अंमित समय में करीब 189 से 200 एडी के बीच शुरू हुई थी।
यह भी पढ़ें : छह हजार कोशिशों के बाद गेमर ने पांच मिनट में खत्म किया मारियो
इस तरह क्रॉल करने वाले एक व्यक्ित ने दावा किया कि उसके गर्दन की जकड़न दूर हो गई और ब्लड प्रेशर कम हो गया है। दुआन नाम का एक ट्रेनर पार्क में लोगों को क्रॉल करने का प्रशिक्षण देता है। वह पिछले करीब पांच-छह साल से यह प्रैक्िटस कर रहा है।