• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सादिक खान ने बंद कराए लंदन ट्रांसपोर्ट पर शर्मसार करने वाले विज्ञापन

शहर के नए मेयर सादिक खान ने घोषणा की है कि विवादास्‍पद विज्ञापन अब लंदन ट्रांसपोर्ट में नहीं दिखेंगे।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 14 Jun 2016 04:27:12 PM (IST)Updated Date: Tue, 14 Jun 2016 04:29:05 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सादिक खान ने बंद कराए लंदन ट्रांसपोर्ट पर शर्मसार करने वाले विज्ञापन

लंदन। लंदन ट्रांसपोर्ट पर शर्मसार करने वाले विज्ञापन अब बैन होंगे। शहर के नए मेयर सादिक खान ने घोषणा की है कि विवादास्‍पद विज्ञापन अब लंदन ट्रांसपोर्ट में नहीं दिखेंगे। उन्‍होंने कहा कि प्रोटीन वर्ल्‍ड कैंपेन जैसे विज्ञापन, जिनमें कहा जात है- आर यू बीच बॉडी रेडी, अब दिखाई नहीं देंगे।

इन विज्ञापनों में बिकनी पहने महिलाओं को दिखाया जाता था। ऐसे विज्ञापनों की काफी आलोचना हो रही थी कि इनमें अवास्‍तव‍िक शरीर को दिखाया जाता है, जो महिलाओं से ऐसी ही छवि पाने की हसरत पैदा करता है।

मुर्गी के साथ दुनिया घूमने निकला, उसकी प्रतिभा देखकर हुआ कायल

खान ने कहा कि दो किशोर बच्‍िचयों का पिता होने के नाते मैं इस तरह के विज्ञापनों को लेकर बहु‍त चिंतित हूं। ऐसे विज्ञापनों को देखकर लोगों में कुंठा होती है, खासतौर पर महिलाओं को।

वे अपने शरीर को लेकर शर्मिंदा होती हैं। मेट्रो या बस में सफर करते हुए किसी को भी शरीर की अवास्‍तविक धारणाओं को लेकर दबाव में नहीं आना चाहिए।

दुनिया का पहला रेसिंग ड्राइवर जो पैरों से चलता है कार

इस बारे में मैं विज्ञापन एजेंसियों को स्‍पष्‍ट संदेश देना चा‍हता हूं। उन्‍होंने कहा कि हमारे नेटवर्क में विज्ञापन टीवी, ऑनलाइन और प्रिंट मीडिया की तरह नहीं है, जहां भद्दा विज्ञापन आने पर कस्‍टमर टीवी बंद कर दे या पेज पलट सके।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।