• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाइजीरिया में बोको हराम ने ली 86 की जान, बच्चों को किया आग के हवाले

तीन आत्मघाती हमलावरों ने करीब चार घंटे तक गोलीबारी, आगजनी और विस्फोटों को अंजाम दिया।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 01 Feb 2016 12:45:47 AM (IST)Updated Date: Mon, 01 Feb 2016 09:16:44 AM (IST)
नाइजीरिया में बोको हराम ने ली 86 की जान, बच्चों को किया आग के हवाले

डालोरी। नाइजीरिया में बोको हराम के आतंकियों ने बच्चों को आग के हवाले कर दिया। आतंकियों ने घरों और शिविरों में हमला कर बच्चों समेत 86 लोगों मार डाला। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात डालोरी गांव और पास के दो शिविरों पर हमलों के बाद जली और गोलियों से छलनी लाशें सड़कों पर पड़ी थीं।

शिविरों में 25 हजार शरणार्थी रह रहे हैं। यह स्थान बोको हराम के जन्मस्थान मैदुगुरी से केवल पांच किलोमीटर की दूरी पर है। हमले में बचे एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने आग में जलते बच्चों की चीखें सुनीं। तीन आत्मघाती हमलावरों ने करीब चार घंटे तक गोलीबारी, आगजनी और विस्फोटों को अंजाम दिया।


उसने बताया कि उसके कई परिजन हमले में मारे गए या घायल हैं। घटना स्थल पर मौजूद रहे एक सैनिक ने बताया कि जान बचाकर पास के गमोरी गांव की तरफ भागते लोगों के बीच तीन महिला आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोट कर दिया। इसमें कई लोगों की मौत हो गई।