• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Brazil Plane Crash: अधिकारियों से लड़ने के बाद भी विमान में नहीं बैठ पाए थे... फ्लाइट छूटी तो बच गई जान, अब भगवान को दे रहे धन्‍यवाद

ब्राजील के हादसा विन्हेडो में एक बड़ा विमान हादसा हो गया। यहां 58 यात्रियों को ले जा रह विमान हादसे का शिकर हो गया। इस हादसे में इन यात्रियों सहित प्‍...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sat, 10 Aug 2024 07:22:31 AM (IST)Updated Date: Sat, 10 Aug 2024 10:31:58 AM (IST)
Brazil Plane Crash: अधिकारियों से लड़ने के बाद भी विमान में नहीं बैठ पाए थे...  फ्लाइट छूटी तो बच गई जान, अब भगवान को दे रहे धन्‍यवाद
विमान हादसे के बाद की तस्‍वीरे।

HighLights

  1. विमान ने ग्वारूलहोस के लिए उड़ान भरी थी
  2. विमान हादसे का कारण अब तक स्‍पष्‍ट नहीं
  3. सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो वायरल

एजेंसी, साओ पाउलो (Brazil Plane Crash)। ब्राजील के साओ पाउलो राज्य में एक विमान क्रैश हो गया। विमान में 62 लोग सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो गई। बताया कि यह हादसा विन्हेडो में हुआ था।हालांकि, विमान हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

जानकारी के अनुसार, विमान ने कास्केवेल से साओ पाउलो के ग्वारूलहोस के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान विन्हेडो में प्लेन क्रैश हो गया। विमा में 58 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। हादसे के बाद बचाव दल को मौके पर भेजा गया।


सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो

सोशल मीडिया पर इस विमान हादसे के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें देखा जा सकता है कि हवा में ही विमान अनियंत्रित हो गया था और कुछ देर बाद नीचे जा गिरा और क्रैश हो गया। हादसे में मौके पर ही लोगों की मौत हो गई।

🚨🇧🇷Major plane crash in Brazil!

Expected dead 58 Passengers and 4 crew!

Plane exploded near houses but no people damaged yet on the ground hopefully.

More updates to come! pic.twitter.com/tgX4MS29ig

— James Rizk (@JamesRizk1) August 9, 2024

कुछ अन्‍य तस्‍वीरों में विमान में आग लगी हुई थी दिख रही है और यात्रियों का सामान इधर-उधर बिखरा नजर आ रहा है। कुछ लोगों के शव भी दिखाई दे रहे हैं।

ब्राजील में आधिकारिक शोक

इस विमान हादसे पर ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने दुख जताया है और देश में तीन दिन के आधिकारिक शोक की घोषणा की है।

कई लोगों की छूट गई थी फ्लाइट

इस हादसे से पहले कई लोगों की फ्लाइट छूट गई थी। इनमें से एक एद्रियानो असीस भी थे। उन्होंने बताया कि "विमान की उड़ान के बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि ये कब उड़ेगा। काउंटर पर यह बताने वाला भी कोई नहीं था। जब भी कोई वहां पहुंचता था उसे कहा जाता था कि अब वो विमान में नहीं बैठ सकते। इस मामले पर मैंने एयरपोर्ट अथॉरिटी से बातचीत भी की।"

विमान में नहीं बैठने दिया गया

एक अन्य यात्री जोस फेलिफ ने बताया कि उन्होंने लताम के लिए टिकट बुक की थी, लेकिन लताम का एयरपोर्ट बंद था, बाद में उन्हें बताया गया कि उनकी बोर्डिंग लिमिट खत्म हो चुकी है। इसके लिए उन्‍होंने अधिकारियों से झगड़ा भी किया, लेकिन उन्‍हें विमान में नहीं बैठने दिया गया। उन्होंने कहा,"ये सिहरन पैदा करने वाला अनुभव है। मैं अब भी कांप रहा हूं। सिर्फ मैं और भगवान ही इस पल का गवाह है।"