महिला ने होने वाले पति के बॉस से किया सेक्स फिर लगाया रेप का आरोप
सोफी टकर नामक महिला ने शादी के महज दो दिन पहले होने वाले पति के बॉस के साथ सेक्स किया।
By
Edited By:
Publish Date: Tue, 24 Nov 2015 05:53:41 PM (IST)
Updated Date: Tue, 24 Nov 2015 06:02:15 PM (IST)

वाशिंगटन। सोफी टकर नामक महिला ने शादी के महज दो दिन पहले होने वाले पति के बॉस के साथ सेक्स किया। पति को पूरी घटना पता चलने के बाद सोफी ने उसके बॉस पर ही उल्टे बलात्कार का आरोप लगा दिया।
23 वर्षीय सोफी टकर की सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर उसके होने वाले पति के बॉस कार्ल विलियमसन से दोस्ती हो गई। कुछ दिनों के भीतर ही दोनों ने एक दूसरे को अश्लील संदेश भेजने शुरु कर दिए। इसी दौरान सोफी ने कार्ल के साथ अपनी कई न्यूड तस्वीरें भी साझा की।
मोबाइल पर काफी दिनों तक बातचीत होने के बाद दोनों एक दूसरे के साथ सेक्स करने की बात पर सहमत हुए। 51 साल के कार्ल और सोफी सेक्स कर ही रहे थे कि तभी वहां सोफी का होने वाला पति आ गया।
घर पर अचानक पति को देखते ही सोफी ने उसके बॉस के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगा दिया। हालांकि काफी दिनों तक चली पुलिस जांच के बाद जब पूरी घटना सामने आई तो सभी अधिकारी चौंक गए। जांच में पाया गया कि महिला ने सहमति के साथ कार्ल के साथ यौन संबंध बनाए थे।
बता दें कि सोफी द्वारा बलात्कार के आरोप के बाद पुलिस ने कार्ल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कई घंटे जेल में रहने के बाद कार्ल जेल से बाहर तो आ गए लेकिन उनपर अदालती कार्रवाई चलती रही।
अदालत की पूरी सुनवाई के बाद जज ने कार्ल के ऊपर से सभी आरोप हटा दिए हैं। इसके साथ ही महिला पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।