
ब्रिटेन। तुर्की में छुटि्टयां मनाने गई ब्रिटिश महिला ने दावा किया है कि एक वेटर ने बीच पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने फेसबुक पर माफी मांगी। उसके मैसेज मुझे डरा रहे थे। फर्न वेस्टलैंड ने बताया कि पिछले महीने तुर्की के अलान्या में रहने के दौरान उसकी दोस्ती साबरी डेमिर के साथ हो गई थी।
मगर, यह छुट्टी उसके लिए दुस्वपन साबित हुई। डेमिर उसे खींचता हुआ बीच पर ले गया और उस पर यौन हमला किया। फर्न ने बताया कि वह उसे सड़क पर लाना चाहती थी ताकि वह किसी दूसरी महिला को उसकी तरह अपना शिकार नहीं बना सके।
यह भी पढ़ें : गुस्से में विमान में यात्री को काटा और खुद मर गया
फर्न ने बताया कि उन्हें दूसरा झटका तब लगा, जब आरोपी ने उन्हें मैसेज करके हमला करने की बता स्वीकार की और मांफी मांगी। उसने बताया कि डेमिर ने शराब पीने के बाद उसे पीछे से पकड़ लिया और अपने हाथ से उसका मुंह दबा दिया। सांस लेना तक मुश्िकल हो रहा था और इस दौरान वह मुझे खींचता हुआ बीच पर ले गया। वहां उसने मेरे साथ रेप किया।
फर्न ने बताया कि वह चीखना चाहती थीं, लेकिन डेमिर उसे चुप रहने को कह रहा था। मुझे लगा कि मैं मरने वाली हूं। इसके बाद मैं वहां से किसी तरह भागकर होटल में अपने दोस्तों के पास पहुंची। इसके बाद डेमिर के मैसेज मुझे डराने लगे। उसने लिखा कि मुझे माफ कर दो, मुझे नहीं पता कि मैंने वैसा क्यों किया।
यह भी पढ़ें : साइबर हमले के बारे में यूजर को चेतावनी देगा फेसबुक
घटना के एक हफ्ते बाद स्कॉटलैंड पहुंचने के बाद फर्न ने पुलिस को सारा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने फर्न के बयान दर्ज कर लिए हैं और वह अब तुर्की के अधिकारियों के संपर्क में हैं। इसके अलावा दुष्कर्म के दौरान फर्न के शरीर पर लगी चोटों की तस्वीरें भी ले ली गई हैं।