
लंदन। ब्रिटिश पायलट केट मैक विलियम्स दुनिया के सबसे कम उम्र की एयरलाइन कैप्टन बन गई हैं। महज 26 साल की उम्र में कॉमर्शियल पायलट बनने वाली वह पहली महिला हैं।
मूल रूप से कर्लासली की रहने वाली केट ने बताया कि करीब-करीब हर रोज केबिन क्रू और यात्री उनकी उम्र के बारे में पूछते हैं। जब वह अपनी उम्र के बारे में बताती हैं, तो लोग "सुखद आश्चर्य" से उन्हें देखते हैं और प्रभावित होते हैं।
बताया जा रहा है कि जब वह महज 13 साल की थीं, तब उन्होंने एयर कैडेट्स में उड़ान भरना शुरू किया था। अपने 19वें जन्मदिन पर वह साउथैम्प्टन के सीटीसी एविएशन में प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हो गईं।
प्रेरणाः कार में डेंट लगा, तो ड्राइवर ने उसे भी बना दिया खूबसूरत
मई 2011 में वह easyJet में बतौर फर्स्ट ऑफिसर शामिल हो गईं और हाल ही में उन्होंने एयरलाइन कमांड कोर्स पास करने के बाद कप्तान का पद हासिल किया। easyJet की प्रवक्ता ने बताया कि ल्यूटन की एयरलाइन ने रिसर्च की, जिसमें बताया गया कि वह दुनिया में सबसे कम उम्र की वाणिज्यिक एयरलाइन कप्तान हैं।
केट ने कहा, 'निजी तौर पर मुझे नहीं लगता है कि मेरी उम्र मायने रखती है। उन्होंने कहा कि मैं भी उसी ट्रेनिंग और प्रशिक्षण से गुजरी हूं, जिससे कोई अन्य कैप्टन गुजरते हैं।
तेलंगना में 55 फीसद कम हुई शराब की बिक्री, कारण है मजेदार
मैंने खुद को अपनी उम्र की परवाह किए बिना सक्षम साबित किया है। वह एयरबस A319 और A320 विमानों को उड़ाती हैं और रेकजाविक, तेल अवीव व माराकेच जैसे दुनिया के 100 गंतव्यों पर लेकर जाती हैं।