
लंदन। स्टीवेन स्पिल्सबर्ग के साथ काम कर चुके पैट्रिक हॉलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर हैं। कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। उन्होंने सोचा होगा कि बेटा भी कभी फिल्मों में काम करेगा।
बेटा की कुछ फिल्में बनी हैं, जो खौफ फैला रही हैं। 26 वर्षीय ब्रिटिश युवक अबु बशीर अल ब्रितानी को अपने प्रोपेगेंडा वीडियो में खून के प्यासे हीरो के रूप में अलकायदा ने पेश किया है।
दरअसल, लुकास किनी ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर अपना नाम अबु बशीर रख लिया। ऑस्ट्रिया में चरमंपथी बनने के बाद उसने अपना नाम बदला और काहिरा चला गया। वहां से वह वर्ष 2013 में सीरिया चला गया, जहां आतंकियों के साथ मिलकर लड़ रहा है।
यह भी पढ़ें : गुर्दे की पथरी खत्म करने में मददगार हफ्ते में तीन बार सेक्स
अब वह अन्य ब्रिटिश युवाओं को अल-कायदा से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहा है। उसकी मां डेबोराह ने बताया कि जब लुकास 13 साल का था, तब वह प्रिस्ट (पुजारी) बनना चाहता था। मगर, अब वह आतंकी बन गया है। उन्हें डर है कि कभी भी ब्रिटेन के द्वारा किए गए ड्रोन हमले या रूस की बमबारी में वह मारा जा सकता है। हो सकता है कि वह एक आत्मघाती हमलावर बन जाए।
दोनों ही सूरतों में लुकास जिंदा नहीं बचेगा। उन्हें अब तक यह समझ में नहीं आ रहा है कि जब वह प्रिस्ट बनना चाहता था, तो अचानक वह चरमपंथ की ओर कैसे आकर्षित हो गया।
यह भी पढ़ें : दुनिया का पहला कैशलेस देश बनने की राह पर है स्वीडन