
ब्रिटेन। ब्रिटिश्ा महिला जो नाश किस्मत की जबरदस्त धनी हैं। नेपाल में 25 अप्रैल को आए भूकंप में वह सुरक्षित बच गई। इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या करीब 6 हजार तक पहुंच गई है और नेपाली प्रधानमंत्री करीब 10 हजार लोगों की मौत होने की आशंका जाहिर कर चुके हैं।
करीब 10 साल पहले भूकंप के बाद आई सुनामी में भी नाश जिंदा बच गई थीं। स्वयंसेविका का काम करने वाली नाश कहती हैं कि वह अपने को बेहद खुशकिस्मत मानती हैं कि दोनों त्रासदियों में फंसने के बावजूद भी वह जिंदा बची रहीं। शनिवार को नेपाल में भूकंप आने पर वह बस पर सवार होकर वहां से निकल गई थीं।
यह भी पढ़ें : वैज्ञानिकों ने नेपाल में बड़ी तबाही के संकेत दिए
दिसंबर 2004 में जब सुनामी ने दो लाख से अधिक लोगों की जान ले ली थी, तब भी वह बच गई थीं। थाईलैंड के एक बीच पर सुनामी की लहरें उसे अपने साथ बहा ले गईं थीं, लेकिन वह किस्मत से बच गई थीं। स्वास्थ्य प्रोजेक्ट के साथ स्वयंसेविका के रूप में काम करने वाली नाश कहती हैं कि इन दोनों त्रासदियों ने उसे जीवन के बारे में कृतज्ञ रहना सिखा दिया।
यह भी पढ़ें : नेपाल को राहत में पाक ने भेजा गौमांस मसाला
इंग्लैंड की डेवन काउंटी में रहने वाली नाश बताती हैं कि वह लोगों की शक्ित देखकर अचंभित हैं, जिन्होंने अपना सबकुछ खो दिया। नेपाल में जब भूकंप आया तब वह काठमांडू वैली में बक्खतरपुर में थीं। वहां ऐतिहासिक इमारतों के ढहने से कम से कम 200 लोगों की मौत की खबर है।
यह भी पढ़ें : नेपाल भूकंप से 50 हजार गर्भवती महिलाएं प्रभावित
वह बताती हैं कि भूकंप के बाद दो घंटों तक ऐसा महसूस होता रहा, जैसे मैं हिल रही हूं। मैं सदमे में थी। नेपाल से करीब 120 ब्रिटिश नागरिकों को सुरक्षित तरीके से निकाल लिया गया है।