• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

200 बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाले को मिली 22 उम्रकैदों की सजा

एशफोर्ड, केंट के रहने वाले ब्रिटिश नागरिक रिचर्ड हकल बच्चों के शोषण से जुड़े यौन उत्पीड़न के 71 आरोपों में अपना जुर्म स्वीकार किया था।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 09 Jun 2016 12:11:29 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jun 2016 12:13:01 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
200 बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाले को मिली 22 उम्रकैदों की सजा

ब्रिटेन। मलेशिया में 200 से अधिक बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाले एक ब्रिटिश नागरिक को 22 उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। ब्रिटेन की एक कोर्ट के सामने 30 साल के रिचर्ड हकल ने स्‍वीकार किया था कि उसने साल 2006 से 2014 के बीच मलेशिया में दर्जनों बच्चों का यौन उत्पीड़न किया।

एशफोर्ड, केंट के रहने वाले ब्रिटिश नागरिक रिचर्ड हकल बच्चों के शोषण से जुड़े यौन उत्पीड़न के 71 आरोपों में अपना जुर्म स्वीकार किया था। इन बच्चों की उम्र छह महीने से 12 साल के बीच थी। हकल को कम से कम 23 साल जेल में बिताने होंगे।


शॉवर लेते हुए क्‍यों सूसू करना पसंद कर रहे हैं ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग

पुलिस का मानना है कि रिचर्ड ने करीब दो सौ बच्चों का यौन उत्पीड़न किया। इनमें से ज्यादातर मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के थे और गरीब थे। जब उसे सजा सुनाई गई, तो पब्‍िलक गैलेरी में मौजूद एक महिला ने रिचर्ड के लिए कहा कि तुम्‍हारे लिए 10000 मौतें ठीक रहेंगी।

रिचर्ड हकल को सज़ा सुनाते हुए जज पीटर रूक क्यूसी ने कहा कि ये दुर्लभ ही होता है कि एक जज किसी एक व्यक्ति को यौन उत्पीड़न के इतने मामलों में सजा सुनाए।

बच्चे को एड्स से बचाने में सफल हुआ थाईलैंड

जांचकर्ताओं ने बच्‍चों पर किए गए हमले की 20 हजार से अधिक तस्‍वीरें और वीडियो पाए। इसे उसने डार्क वेब के जरिये पूरी दुनिया में फैला दिया था।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।