
लिओनिंग। खतरनाक कार दुर्घटना के बाद एक युवती कोमा में चली गई और जब 70 दिन बाद जब वो कोमा से बाहर आई तो उसने अपने प्रेमी से कुछ ऐसा सवाल पूछ लिया जिसे सुनकर वह हैरान रह गया। इन 70 दिनों तक सबकुछ छोड़ कर अपनी प्रेमिका की सेवा में लगे युवक के लिए यह पल काफी असहज था लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और वो अभी भी वह उसके साथ है।
एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार चीन के लिओनिंग प्रांत के अंशान शहर में रहने वाली युवती फू जुन एक कार दुर्घटना में घायल हो गई और कोमा में चली गई। 70 दिनों बाद जब उसे होश आया तो उसने अपने प्रेमी से पूछा कि 'तुम यहां क्या कर रहे हो? उसे क्यों बचाया और उसकी सेवा क्यों कि? वो शादी नहीं करना चाहती क्योंकि वह किसी पर बोझ बन कर नहीं रह सकती।'। इन 70 दिनों तक उसके प्रेमी चेन ने बड़ी शिद्दत से फू जून के पास रहकर अस्पताल में उसकी सेवा की और इसके लिए चेन ने अपनी नौकरी तक छोड़ दी।
फू जुन के इस सवाल से चेन को ठेस तो पहुंची लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और उसे ठीक होने में मदद करने लगा। चेन की इस कोशिश को सोशल मीडिया में काफी जगह मिली और लोगों ने उसकी हिम्मत और प्यार को काफी पसंद किया। एक यूजर ने कहा कि ऐसे व्यक्ति कम ही होते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि उसकी प्रेमिका जल्दी अच्छी हो जाए ताकि वो दोनों साथ रह सकें।