
बर्लिन। जर्मनी के इस शहर में अजीबो गरीब वाकया घटा है। यहां एक बिल्ली ने महिला को काटा जिसके बाद महिला लगातार बिल्ली के मालिक को काटने लगी। बिल्ली मालिक महिला का पुरुष मित्र भी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया हैगन शहर के पश्चिमी हिस्से में 39 साल के व्यक्ति की पालतू बिल्ली ने 26 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। महिला ने बिल्ली पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन उसकी यह कोशिश व्यर्थ चली गई और बिल्ली ने उसे काट लिया।
बिल्ली के काटते ही इसके मालिक और महिला के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। महिला ने इस व्यक्ति को पीट दिया और कई बार काटा भी। युवक ने पुरुष को फोन करने की कोशिश की लेकिन महिला ने उससे फोन छीन लिया और काटने लगी। इस पर युवक को बाहर भागकर पुलिस को फोन करना पड़ा।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घरेलू हिंसा के आरोप में महिला को 10 दिनों तक घर में कैद रहने की सजा दी है।