एजेंसी, इस्लामाबाद। Pakistan Election 2024: पाकिस्तान में चुनाव के नतीजों की स्थिति स्पष्ट होने लगे हैं। इस बीच नवाज शरीफ ने दावा किया है कि उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम ली (एन) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने सभी दलों गठबंधन की सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है।
पूर्व पीएम और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) नवाज शरीफ ने कहा कि हम आप सभी को बधाई देते हैं, क्योंकि ऊपर वाले के आशीर्वाद से पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हम हर पार्टी को दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं। हम उन्हें पाकिस्तान को संकट से बाहर निकालने के लिए हमारे साथ बैठने के लिए आमंत्रित करते हैं।
Lahore | Former Pakistan PM and Pakistan Muslim League (N) leader Nawaz Sharif says, "We congratulate you all because, with God's blessings, Pakistan Muslim League (N) has emerged as the largest party...We respect the mandate given to every party...We invite them to sit with us… pic.twitter.com/im2DqIDeRG
— ANI (@ANI) February 9, 2024
#WATCH | Lahore | Former Pakistan PM and Pakistan Muslim League (N) leader Nawaz Sharif says, "...We want our relations with the world to be better...We will improve our relations with them and resolve all our issues with them..."
(Video: Reuters) pic.twitter.com/MJbxcV2Dox
— ANI (@ANI) February 9, 2024
पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के नेता नवाज शरीफ ने कहा कि हम चाहते हैं कि दुनिया के साथ हमारे रिश्ते बेहतर हों। हम उनके साथ अपने रिश्ते सुधारेंगे और उनके साथ अपने सभी मुद्दे सुलझाएंगे। उसके बाद उन्होंने जनता से पूछा कि आपको यह एजेंडा पसंद है।