
बीजिंग। चीन में चांग्सा होटल्स ग्रुप ने नौकरी के लिए अजीबो-गरीब पेशकश दी है। इस जॉब के तहत लड़कियों को ग्रुप के अलग-अलग होटलों में रात गुजारनी होगी। इसके बाद उन्हें अपना अनुभव बताना होगा। इसके पीछे मकसद होटलों की सर्विस और फैसिलिटी को और बेहतर बनाना है।
इस काम के लिए लड़कियों को हर महीने एक लाख रुपए से ज्यादा सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा एक साल पूरा होने पर 24 लाख 70 हजार रुपए बतौर बोनस दिए जाएंगे। हालांकि, होटलों में रात गुजारने की जॉब लड़कियों के लिए इतना आसान भी नहीं है, क्योंकि एक लड़की को एक माह में कम से कम 10 होटलों में रात गुजारनी होगी।
यह भी पढ़ें : लॉस एंजिल्स में काली प्लास्टिक की गेंदों से रोकेंगे सूखे की समस्या
इसके बाद रात को होटल में बिताए समय में उन्होंने क्या अनुभव किया, इसके बारे में उन्हें पांच हजार शब्दों में अपनी रिपोर्ट फाइल करनी होगी। इस रिपोर्ट में बेड साइज, फर्नीचर के ब्रांड आदि के अलावा होटल के सभी पहलुओं के बारे में जानकारी देनी होगी।
यह भी पढ़ें : होमवर्क नहीं करने पर बच्चे को बुरी तरह मारने वाला पिता गिरफ्तार
इस जॉब के लिए होटल प्रबंधन ने अपने स्टाफ को जानवरों की तरह दिखाई देने वाले अलग-अलग ड्रेस और मास्क पहनाया, ताकि इंटरव्यू में शामिल होने के लिए लड़कियों को आकर्षित किया जा सके।