
मॉस्को। दक्षिणी रूस में इन दिनों एक नए तरीके का अपराध सामने आ रहा है। कोई लड़की पसंद आने पर उससे शादी करने के लिए उसका अपहरण करना आम बात होती जा रही है। इस तरह के अपहरण को ब्राइडल किडनैपिंग कहा जा रहा है।
ऐसी ही एक घटना उस वक्त सीसीटीवी में कैद हो गई, जब 16 वर्षीय रूसी छात्रा सड़क से उठाने की कोशिश की गई। इस तरह की वारदातें दक्षिण पश्चिम रूस में तेजी के बढ़ रही हैं।
युवा महिलाओं और लड़कियों को अपहर्ता इस उम्मीद में बंधक बनाकर रखते हैं कि उनकी प्रतिष्ठा बर्बाद होने के बाद वे लड़की के परिवार को मजबूर कर शादी करने के लिए सहमत कर लेंगे।
लाइफ सपोर्ट सिस्टम बंद होने ही वाला था और उसके मौत के दे दी मात
ताजा मामला कजाकिस्तान की सीमा के पास बसे ऑरेनबर्ग के शहर का है। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि छात्रा एक सुनसान सड़क पर जा रही है। तभी एक कार के पास लड़की के पीछे से एक व्यक्ति आता है और उसे कार में खींचने की कोशिश करता है।
लड़की उससे बचने के लिए पूरी ताकत के साथ लड़ती है और हमलावर को उसे कार में खींचने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। तभी एक मोटी महिला वहां आती हुई दिखती है, लगता है कि वह बीच-बचाव करेगी। मगर, अविश्वसनीय रूप से वह अपहर्ता की मदद करते हुए लड़की को कार में डालने में मदद करती है।
ISIS बेच रहा है यौन गुलाम, सऊदी अरब के लोग कर रहे खरीददारी
लड़की को काले रंग की कार की पिछली सीट में डाल दिया जाता है, लेकिन वह बाहर निकलने की कोशिश करती है। इक संघर्ष में वह दरवाजा खोलने की कोशिश भी करती है, लेकिन कामयाब नहीं हो पाती है। स्थानीय पुलिस अपहरण की पुष्टि की है।