
बीजिंग। चीन में एक बिल्डर ने सबसे तेज 57 मंजिला इमारत बनाने का रिकॉर्ड बना दिया है। इस इमारत में 4,000 ऑफिस और 800 अवासीय परिसर हैं। हैरानी की बात यह है कि इसे महज 19 दिनों में तैयार किया गया है। यानी हर रोज बिल्डिंग की तीन मंजिलों का निर्माण किया गया।
चीन के चांगशा शहर में बनी इस बिल्डिंग का निर्माण प्रीफैब कंस्ट्रक्शन फर्म ने किया है। अपने काम को दिखाने के लिए फर्म ने एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें बताया गया है कि कैसे उसने इतने कम समय में इस बिल्डिंग को तैयार किया है।
वीडियो : दुबई की सबसे ऊंची इमारत से कूदे 600 जंपर्स
वीडियो में दिखाया गया है कि स्टील और कांच से बनी इस इमारत को मात्र 19 कार्यकारी दिनों में खड़ा किया गया। फर्म के एक अधिकारी जियोझांग जेंग ने बताया कि चीन के हुनान प्रांत में बिल्डिंग का निर्माण दो हिस्सों में किया गया।
यह भी पढ़ें : ज्यादती की शिकार ब्रिटिश छात्रा ने हमलावर को लिखी चिट्ठी
आधी इमारत का निर्माण सन 2014 में किया गया जबकि बाकी आधी इमारत का निर्माण इस साल के पहले दो महीनों में किया गया। जेंग ने बताया कि उनके फर्म की योजना 97 मंजिला इमारत बनाने की थी, लेकिन हवाई अड्डे के पास स्थित होने के कारण इसकी मंजिलों की संख्या को कम करके 57 कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : भूकंप पीडि़तों तक नहीं पहुंच रही मदद, लूटे गए ट्रक
चीन की यह फर्म अब 220 मंजिला इमारत बनाने की योजना बना रही है। हालांकि, इसके लिए उसे सरकार से हरी झंडी मिलना बाकी है। इजाजत मिलने के बाद इमारत का निर्माण जल्द शुरू कर दिया जाएगा।