
चीन। अजगर को देखकर बड़े-बड़ों का गला सूख जाता है। यदि वह घर के अंदर आ जाए, तो उसे देखकर आपकी चीख ही निकल जाएगी। मगर, चीन में एक दंपति ने 3.17 मीटर लंबे अजगर को अपने बच्चे की तरह पाला है।
वास्तविकता कल्पना से अजनबी होती है। आपने कई बार खबरें सुनी होंगी कि जानवरों में इंसान के बच्चे को अपने बच्चे की तरह पाला और प्यार दिया। चीन में भी ऐसा ही एक मामला देखने को मिला है, जिसमें अजगर की परवरिश एक दंपति ने की।
फिलहाल उसका वजन 60 किलो है। 68 वर्षीय शि जिमिन ने जब इसे गोद लिया था, तब वह महज 30 सेमी लंबा था। जिमिन ने उसे मरने से भी बचाया था।
हालांकि, उन्हें नहीं पता था कि यह इतना बड़ा हो जाएगा। इस दंपति को अजगर के कारण कोई परेशानी नहीं है। वह उसे साथ में लेकर परिवार के किसी अन्य सदस्य की तरह ही पड़ोस में सैर कराने के लिए ले जाते हैं।